ब्यूरोक्रेसी पर बरसे RSS सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, कहा-करोड़ों का लोन वालों का कुछ नहीं, 10 लाख का लोन मांगने वाले युवा परेशान

दत्तात्रेय होसबोले

दत्तात्रेय होसबोले

विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले देश की सरकार की व्यवस्था और ब्यूरोक्रेसी पर जमकर बरसे। सरकार्यवाह मंगलवार को RSS के स्वावलंबी भारत अभियान के तहत भोपाल के शिवाजी नगर में बोल रहे थे। वह यहां समेत 16 जिलों में एक साथ रोजगार सृजन केंद्र का शुभारंभ करने यहां पहुंचे थे।

विज्ञापन

होसबोले ने कहा कि “मेरे प्रवास में नौजवान लोग थोड़ा हताश मिलते हैं। उन्होंने कहा कि योजना तो सरकार की अच्छी है। लेकिन युवा जब जाते हैं तो उन्हें कोई समर्थन नहीं मिलता। अधिकारी को लगता है कि युवा क्या करने वाला है। वह युवाओं को वापस भेज देते हैं। इससे नौजवान हताश हो जाता है। नौजवान को निराश करना यह क्या हमारी व्यवस्था के लिए ठीक है?

विज्ञापन

आगे अपने संबोधन में सरकार्यवाह ने कहा-नौजवान जब कुछ करने के लिए उत्साह से जाता है तो उसे प्रोत्साहन मिलना चाहिए। वह बोले मैं यह नहीं कहता कि उन लोगों को आप करोड़ों का कर्जा दे दो। वह बोले बहुत लोगों ने करोड़ों रुपए डुबाया है और आप कुछ नहीं कर रहे हैं। हम सब जानते हैं कितने लोगों ने बैंकों में क्या किया है। क्या उन्हें हमने जेल भेजा? वहीं, नौजवान अगर 10 लाख रुपए मांगता है तो अधिकारियों को ये चिंता ज़्यादा है कि वह डूबा देगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ