RSS BJP Meeting in Kerala: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की केरल के पलक्कड़ में आयोजित 3 दिवसीय बैठक खत्म हो चुकी है। इस दौरान कई ऐसे मुद्दे रहे जिन पर विस्तार से चर्चा हुई। इनमें जातिगत जनगणना कराने, डीलिमिटेशन और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित कराने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में आरएसएस के 32 संगठनों के 300 पदाधिकारी शामिल हुए। बीजेपी की ओर से अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बीएल संतोष इस बैठक में शामिल हुए। बैठक में किन मसलों पर बात हुई और क्या मैसेज निकला? ऐसे सभी सवालों के जवाब यहां जानें।
1. बैठक में महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण देने को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में तय हुआ कि सरकार जल्द से जल्द महिला आरक्षण विधेयक को लागू करें। संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी की मानें तो लोकसभा चुनाव से पहले हर लोकसभा क्षेत्र की 1 हजार महिलाओं के साथ संघ ने संवाद किया था। तब भी महिलाओं ने आरक्षण लागू करवाने की मांग की थी।
2. संघ ने अपने संगठन कुटुंब प्रबोधन के जरिए 30 करोड़ परिवारों तक पहुंचेगा। चुनाव में बीजेपी को इसका फायदा कैसे मिल सकता है इस पर भी गहनता से बातचीत हुई। संघ मानता है कि परिवारों में एकता और राष्ट्रीयता की भावना से ही देश मजबूत बन सकता है। व्यक्ति को सामाजिक इकाई मानना भ्रांति है। संघ परिवारों के बीच बेहतर तालमेल और सहयोग पर काम करता है।
3. संघ हिंदू धर्म की सभी जातियों तक पैठ बढ़ाना चाहता है। जो भी जाति हिंदू धर्म को मानती है उन तक कैसे पहुंचा जाए, इस पर भी बैठक में चर्चा हुई। इसके लिए संघ समरसता मंच शुरू करेगा। संघ अगले वर्ष अपनी स्थापना के 100वां साल पूरे कर रहा है।
ये भी पढ़ेंः हरियाणा में कांग्रेस AAP गठबंधन से BJP को कितना नुकसान? 5 पाइंट में जानें
4. लोकसभा चुनाव में चौथे राउंड की वोटिंग के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि शुरुआत में हम कम सक्षम थे। तब हमें संघ की जरूरत पड़ती थी। अब हम सक्षम हैं। आज बीजेपी खुद को चलाती है। सूत्रों की मानें तो बैठक के इतर जेपी नड्डा और संघ प्रमुख के बीच बातचीत हुई। यानी आगे इस प्रकार की बयानबाजी न हो ये भी तय हुआ।
5. बीजेपी और संघ मिलकर काम करेंगे। 2001 में यह तय हुआ कि सरकार पार्टी की होगी और संगठन पर संघ का नियंत्रण होगा। संघ सूत्रों की मानें तो बीजेपी और आरएसएस में तालमेल बिगड़ने का नतीजा लोकसभा चुनाव में दिख चुका है। इसी नुकसान से बचने के लिए समय-समय पर सुझाव देने का फैसला किया गया है।
ये भी पढ़ेंः दक्षिण हरियाणा में कमल खिलाने के लिए बीजेपी को इन 5 चेहरों से उम्मीदें, मेवात की ये सीटें भी अहम
संबंधित खबरें
मुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
2 mins agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
6 mins agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
7 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
7 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
8 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
10 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
10 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
13 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
13 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines