हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

संघ और मोहन भागवत ने ट्विटर की डीपी बदली, लगाया तिरंगा

विज्ञापन

नई दिल्ली: देश ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है और पूरे देश में इस समय हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी अपनी डीपी बदल ली है। उन्होंने अपनी डीपी में देश का तिरंगा लगा लिया है। इसके साथ-साथ RSS ने भी अपने ट्विटर पेज पर डीपी में तिरंगा लगा लिया है।

दरअसल आजादी के इस महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से अपील की है कि वे अपनी सोशल मीडिया डीपी की तस्वीर तिरंगे से बदल लें। उनके एक आवाहन के बाद कई लोगों ने ऐसा किया भी, लेकिन संघ और उनके नेताओं ने अपनी डीपी नहीं बदली थी। इस वजह से विपक्ष ने इसे एक मुद्दा भी बनाया।

और पढ़िए –कोयंबटूर में गो फर्स्ट फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, जानें क्या रही वजह

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ‘मन की बात’ रेडियो प्रसारण के दौरान देशवासियों से 2 से 15 अगस्त के बीच सोशल मीडिया पर तिरंगे को अपनी डीपी लगाने की अपील की थी। जिसके बाद प्रधानमंत्री समेत कई मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, विपक्षी नेताओं और आम लोगों ने अपनी डीपी पर तिरंगे की फोटो लगाई।

पीएम मोदी की अपील के बाद आरएसएस और मोहन भागवत ने अपने सोशल मीडिया पर डीपी नहीं बदली थी। जिसके बाद बीजेपी और आरएसएस विपक्षी पार्टियों के निशाने पर आ गई थी।

विज्ञापन

और पढ़िए –यूपी के सहारनपुर से पकड़ा गया जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी, नूपुर शर्मा थीं निशाने पर

 

 

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

 

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola