Rs 753 Crore In Chennai Man Bank Account: चेन्नई के एक शख्स के बैंक अकाउंट में फिर अचानक करोड़ों रुपये क्रेडिट होने का मामला सामने आया है। दरअसल, जिस शख्स के बैंक अकाउंट में करोड़ों रुपये क्रेडिट हुए हैं, उसके दोस्त ने 2000 रुपये उधार मांगे थे। शख्स ने मोबाइल बैंकिंग के जरिए अपने दोस्त को 2000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसने अपने अकाउंट में बची राशि के बारे में जानना चाहा। उसने अपना बैंक बैलेंस चेक किया तो उसके अकाउंट में 753 करोड़ रुपये मिले।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई के फार्मेसी कर्मचारी मोहम्मद इदरीस के साथ ये घटना हुआ है। इदरीस ने बताया कि उसने अपने दोस्त को 2,000 रुपये ट्रांसफर किए थे। इसके बाद उसे अपने बैंक अकाउंट में 753 करोड़ रुपये मिले। इदरीस ने बताया कि घटना शनिवार की है।
फार्मेसी कर्माचारी ने बैंक को दी जानकारी
इदरीस के मुताबिक, जब उसके अकाउंट में करोड़ों रुपये बैंक बैलेंस होने की जानकारी मिली तो उसने अपने बैंक (कोटक महिंद्रा) को इस बारे में सूचित किया। मामले की जानकारी के बाद बैंक की ओर से इदरीस का बैंक अकाउंट कुछ देर के लिए फ्रीज कर दिया गया। फिलहाल, इस मामले में ज्यादा अपडेट नहीं है।
बता दें कि तमिलनाडु में ये इस तरह की तीसरी घटना है। इससे पहले चेन्नई के राजकुमार नाम के एक कैब ड्राइवर के अकाउंट में 9 हजार करोड़ रुपये गलती से ट्रांसफर हो गए थे। करोड़ों रुपये के ट्रांसफर होने के बाद इसकी जानकारी कैब ड्राइवर को हुई, तो उसने अपने बैंक (तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक) को जानकारी दी। जांच में सामने आया कि ये बैंक की गलती थी। इसके बाद बैंक ने कैब ड्राइवर के अकाउंट में जमा राशि बैंक में ट्रांसफर कर ली थी।
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के CEO ने घटना के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले तंजावुर के गणेशन नाम के एक व्यक्ति के बैंक अकाउंट में अचानक 756 करोड़ रुपये पहुंच गए थे।
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
4 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
4 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
5 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
7 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
9 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
10 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
11 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
13 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
13 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines