Jaipur Mumbai Train Shootout: महाराष्ट्र के पालघर रेलवे स्टेशन के पास चलती जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस के अंदर आरपीएफ के कांस्टेबल चेतन कुमार चौधरी ने अपने ऑटोमैटिक असलहे से दनादन गोलियां चलाकर चार की हत्या कर दी। मृतकों में एक आरपीएफ का सहायक उप निरीक्षक टीका राम मीणा शामिल है। यह पूरी वारदात सोमवार सुबह पांच बजे हुई। अब लोगों के मन में सवाल है कि चेतन चौधरी कौन है और कहां का रहने वाला है? उसने अपने ही साथी और अन्य बेकसूर यात्रियों की हत्या क्यों की? तो पढ़िए पूरी खबर…
यूपी के हाथरस का रहने वाला है चेतन
आरोपी आरपीएफ का कांस्टेबल चेतन कुमार चौधरी उत्तर प्रदेश के हाथरस का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, हाल ही में चेतन का ट्रांसफर गुजरात से मुंबई कर दिया गया था। ट्रांसफर को लेकर वह तनाव में था। उसके ट्रांसफर के चलते परिवार तनाव से गुजर रहा था।
और पढ़िए – रेल हादसे को लेकर RPF ने दर्ज किया मुकदमा, जानें किस धारा का क्या है मतलब?
बताया जा रहा है कि एक दिन चौधरी समेत चार सदस्यीय आरपीएफ टीम ने दादर-पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस को सूरत स्टेशन तक एस्कॉर्ट किया था। इसके बाद टीम वापसी यात्रा में एस्कॉर्टिंग पार्टी जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस की सुरक्षा कर रही थी।
दो बोगियों में मचाया तांडव, सिर पर सवार था खून
पालघर रेलवे स्टेशन के पास अचानक चेतन चौधरी का राजस्थान के सवाई माधोपुर श्यामपुरा के रहने वाले अपने सीनियर टीकाराम से झगड़ा हुआ। तभी चेतन ने उसे गोली मार दी। सीनियर की हत्या करने के बाद कांस्टेबल दूसरी बोगी में गया और तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी।
दहिसर स्टेशन के पास ट्रेन में अलार्म चेन पुलिंग की घटना हुई, जहां आरोपी कांस्टेबल कूदकर भागा। लेकिन बाद में सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और उसका हथियार भी जब्त कर लिया। अभी वह मीरा रोड रेलवे पुलिस की हिरासत में है। बोरीवली रेलवे स्टेशन पर शवों को ट्रेन से बाहर निकाला गया।
तो हत्या की ये है वजह?
पश्चिम रेलवे के महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त पीसी सिन्हा ने कहा कि कांस्टेबल एक गुस्सैल व्यक्ति है और मानसिक समस्याओं से पीड़ित था। वह अभी छुट्टी से लौटा था। उसने पहले अपने वरिष्ठ को गोली मारी और फिर जो भी उसके सामने आया उसे गोली मार दी। जीआरपी पश्चिम के डीसीपी संदीप भाजीभाकरे ने भी कहा कि प्रथम दृष्टया जांच के अनुसार, आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर है।
यह भी पढ़ें: जयपुर-मुंबई ट्रेन शूटआउट; घर में इकलौते कमाने वाले थे मृतक ASI टीकाराम, 6 महीने बाद था रिटायरमेंट
संबंधित खबरें
केरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
12 mins agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
34 mins agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
1 hr ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
1 hr ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
2 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
3 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
4 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
5 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines