Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करीब 71,000 नए भर्ती किए गए युवकों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार, ज्वाइनिंग लेटर देने के बाद पीएम मोदी युवाओं को संबोधित भी करेंगे।
बता दें कि रोजगार मेला देश भर में 45 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। विज्ञप्ति में कहा गया है कि केंद्र सरकार के विभागों और राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों में भर्तियां की जा रही हैं।
और पढ़िए – ED Raid: रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म बनाने वाली कंपनी पर ईडी का छापा
इन पदों पर होगी नियुक्ति
देशभर से चुने गए युवाओं को ग्रामीण डाक सेवक, डाक निरीक्षक, वाणिज्यिक व टिकट लिपिक, कनिष्ठ लिपिक व टंकक, कनिष्ठ खाता लिपिक, ट्रैक मेनटेनर, सहायक सेक्शन अधिकारी, अवर श्रेणी लिपिक, उपमंडलाधिकारी, कर सहायक, सहायक प्रवर्तन अधिकारी, इंसपेक्टर, नर्सिंग अधिकारी, सहायक सुरक्षा अधिकारी जैसे पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
इसके अलावा नवनियुक्त युवकों को दमकल अधिकारी, सहायक खाता अधिकारी, सहायक लेखा परीक्षण अधिकारी, मंडलीय खाता निरीक्षक, लेखा परीक्षक, कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, सहायक कमानडेंट, प्रधानाध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक, सहायक पंजीयक, सहायक प्रोफेसर आदि जैसे पोस्ट पर नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त कर्मियों को खुद को ट्रेंड करने का भी मिलेगा मौका
नए भर्ती किए गए लोगों को कर्मयोगी प्रारंभ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिलेगा, जो विभिन्न सरकारी विभागों में सभी नए नियुक्तियों के लिए एक ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स है।
और पढ़िए – Air pollution in Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी हवाएं; प्रदूषण का स्तर बढ़ा और विजिबिलिटी हो गई कम
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल 22 अक्टूबर को 10 लाख सरकारी नौकरियां प्रदान करने के अभियान की शुरुआत करते हुए ‘रोजगार मेला’ के पहले चरण की शुरुआत की थी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
1 hr agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
3 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
4 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
5 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
5 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
6 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
6 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
7 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines