10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का PM मोदी का मास्टर प्लान, 51 हजार को आज दी गईं

Rozgar Mela 2023: देश के 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां देने का मास्टर प्लान तैयार है। 51 हजार लोगों को आज नियुक्ति पत्र बांटे गए।

PM Narendra Modi

PM Narendra Modi

PM Modi Master Plan To Distribute Government Jobs: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के लिए मास्टर प्लान बनाया है। इसी प्लान के तहत आज 10वें रोजगार में मेले के तहत 51 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। इसके लिए देशभर में 37 जगह प्रोग्राम हुए, जिनमें प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शामिल हुए। नए भर्ती होने वाले नौजवान केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों में नियुक्त किए जाएंगे। नए भर्ती हुए कर्मचारी रेल मंत्रालय, डाक विभाग, गृह मंत्रालय, राजस्व विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, साक्षरता विभाग और अन्य मंत्रालयों में काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मयोगी पोर्टल के जरिए ऑनलाइन ट्रेनिंग मिलेगी

वहीं मोदी सरकार का यह स्कीम शुरू करने का मकसद युवाओं को उनके सशक्तिकरण तथा राष्ट्रीय विकास में भागीदार बनाने के लिए सार्थक अवसर प्रदान करना है। नियुक्त किए जाने वाले सरकारी कर्मचारियों को IGOT कर्मयोगी पोर्टल पर ऑनलाइन मॉड्यूल के जरिए खुद को ट्रेंड करने का मौका मिलेगा। 750 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं। नए नियुक्त होने वाले कर्मचारी कहीं से भी और किसी भी डिवाइस के जरिए जुड़ सकते हैं। दरअसल, जून 2022 में प्रधानमंत्री ने ऐलान किया था कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले 10 लाख लोगों को मिशन मोड में सरकारी नौकरियां प्रदान की जाएंगी। प्रधानमंत्री ने जून 2022 में सभी सरकारी मंत्रालयों और विभागों में खुद बात करके खाली पदों की समीक्षा की थी, जिसके बाद भर्ती करने का फैसला लिया गया था।

विज्ञापन

11 महीने में 5 लाख लोगों को मिली चुकी नौकरियां

बता दें कि 22 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री ने रोजगार मेले का पहला फेज शुरू किया था। पिछले 10 महीनों में 9 रोजगार मेलों में करीब 5 लाख युवाओं को जॉइनिंग लेटर दिए जा चुके हैं। 28 सितंबर को 9वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को जॉइनिंग लेटर दिया गया था। यह रोजगार मेला देशभर में 46 स्थानों पर आयोजित किया गया था। PM मोदी दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में लगे रोजगार मेले में शामिल हुए थे। यहां से उन्होंने 45 जगहों पर युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जॉइनिंग लेटर बांटे थे। 22 जुलाई को 7वें रोजगार मेले में PM मोदी ने 70 हजार से ज्यादा युवाओं को जॉइनिंग लेटर बांटे थे। देशभर में 20 से भी ज्यादा राज्यों में 44 जगहों पर यह रोजगार मेला लगा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ