Royal Navy F-35B Fighter Jet Stuck In India: ब्रिटेन का ताकतवर फाइटर जेट्स में एक भारत में खड़ा है। तकनीकी खराबी के चलते जेट की भारत के केरल के तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। पिछले 12 दिनों से यह जेट केरल एयरपोर्ट पर ही खड़ा है। अमेरिका से तकनीकी टीम ने आकर जेट सुधारने की कोशिश की लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस है। बस जेट पर पार्किंग चार्ज बढ़ता जा रहा है। तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर खड़े इस फाइटर जेट की सुरक्षा सुरक्षा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवान कर रहे हैं।
क्यों हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग
ब्रिटेन का फाइटर जेट रॉयल नेवी F-35B गत 15 जून को भारत के हवाई क्षेत्र से गुजर रहा था। तभी तकनीकी खराबी के चलते पायलटों ने केरल एटीएस से इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी। तब फाइटर जेट को केरल एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।
कितना हुआ पार्किंग चार्ज
भारतीय रक्षा अनुसंधान विंग की एक रिपोर्ट के हिसाब से, केरल एयरपोर्ट पर एक जेट के लिए प्रतिदिन 26,261 रुपये पार्किंग चार्ज लगता है। 12 दिन के हिसाब से 3,15,132 रुपये हुआ। हांलाकि अभी तक इस चार्ज का भुगतान नहीं किया गया है।
एयरपोर्ट पर कैसे तय होता है पार्किंग चार्ज
भारत में हर एयरपोर्ट पर अलग-अलग पार्किंग चार्ज वसूला जाता है। सवारी विमान, माल विमान, हैलिकाप्टर और फाइटर जेट को घंटे या दिन के हिसाब पार्किंग चार्ज देना होता है।
ब्रिटिश हाईकमीशन ने कहा-शुक्रिया
ब्रिटिश हाईकमीशन के प्रवक्ता ने पिछले हफ्ते एक बयान में कहा कि हम केरल एयरपोर्ट पर खड़े F-35B को जल्द ठीक करने का काम कर रहें हैं। भारतीय अधिकारियों को उनके निरंतर समर्थन के लिए हाईकमीशन ने धन्यवाद दिया। कहा कि भारतीय वायु सेना F-35B के सुरक्षा कारणों के हिसाब से उसे सुरक्षा दे रही है। साथ ही सेना लगातार हमारी एजेंसियों के संपर्क में है।
पहली बार फंसा है F-35B
इतिहास में पहली बार देखने में आ रहा है कि अमेरिका में बना F-35B फाइटर जेट विदेश में फंसा है। यह जेट शॉर्ट टेक-ऑफ और वर्टिकल लैंडिंग के लिए जाना जाता है। इसे दुनिया का सबसे साइलेंट और घातक फाइटर जेट में से एक माना जाता है।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
4 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
4 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
5 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
5 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
6 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
8 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
9 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
9 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
10 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines