---विज्ञापन---

देश angle-right

रोहिंग्या महिला का बन गया डोमिसाइल सर्टिफिकेट, किश्तवाड़ के युवक से शादी के बाद हड़कंप

Rohingya Woman Gets Domicile Certificate in Kishtwar; पंकज शर्मा, जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रोहिंग्या महिला का डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। एसएसपी किश्तवाड़ खलील पोसवाल ने बताया कि बर्मा की रहने वाली एक रोहिंग्या मुस्लिम महिला ने किश्तवाड़ जिले में डोमिसाइल […]

---विज्ञापन---

Rohingya Woman Gets Domicile Certificate in Kishtwar; पंकज शर्मा, जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रोहिंग्या महिला का डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। एसएसपी किश्तवाड़ खलील पोसवाल ने बताया कि बर्मा की रहने वाली एक रोहिंग्या मुस्लिम महिला ने किश्तवाड़ जिले में डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनवाया है।

एसएसपी ने आगे बताया कि महिला के साथ किश्तवाड़ निवासी युवक ने शादी की है। उसने एडमिनिस्ट्रेशन को मिसलीड किया। उसने मिलीभगत कर अपनी पत्नी का डोमिसाइल बनवा लिया। जबकि डोमिसाइल भारतीय निवासी को मिलता है।

---विज्ञापन---

विभिन्न धाराओं में केस दर्ज 

इस महिला का डोमिसाइल कैसे बना और किन लोगों की मिलीभगत इसमें शामिल है, इसे लेकर मामला दर्ज किया गया है। जांच भी शुरू कर दी गई है। इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने अपनी जांच अलग-अलग एंगल से शुरू की है। महिला का डोमिसाइल कैसे इश्यू हुआ, किसने इश्यू किया और क्या एडमिनिस्ट्रेशन का कोई व्यक्ति इसमें मिला है, इसे लेकर जांच की जा रही है।

फर्जी डॉक्यूमेंट के एंगल से जांच

पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या इस शख्स ने फर्जी डॉक्यूमेंट बनाए हैं। इसका आधार कार्ड कैसे बना। क्या आधार कार्ड फर्जी है? इस तरह के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 04, 2023 10:56 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola