Robotic MULE-Drone : दुश्मन देशों को पटखनी देने के लिए भारतीय सेना के बेड़े में नए घातक हथियारों की एंट्री हो रही है। जम्मू-कश्मीर में बढ़ते आतंकी खतरे से निपटने के लिए भारतीय सेना अत्याधुनिक हथियारों से लैस हो गई है। इसमें पहला- रोबोटिक MULE यानी रोबोटिक मल्टी यूटिलिटी लेग्ड इक्विपमेंट और दूसरा- हाई/मीडियम एल्टीट्यूड लॉजिस्टिक्स ड्रोन शामिल है। इसे खास तौर पर भारतीय सेना के लिए डिजाइन किया गया है।
रोबोटिक खच्चर MULE पहाड़ों से लेकर नदी तक में उतरकर ऑपरेशन को अंजाम दे सकता है। रोबोटिक खच्चर के आने से भारतीय सेना की ताकत में कई गुना इजाफा हो गया। रोबोटिक MULE एक रोबोटिक डॉग है, जिसे युद्ध और सर्च ऑपरेशन के लिए डिजाइन किया गया है। रोबोटिक डॉग सीढ़ियों और खड़ी पहाड़ियों पर आसानी से चढ़ सकता है। ये रोबोटिक डॉग माइनस 40 से 55 डिग्री सेल्सियस के तापमान में काम कर सकता है।
यह भी पढ़ें : 27 घंटे, ड्रोन-एनकाउंटर, 3 आतंकी ढेर…जानें आतंकियों के खिलाफ क्या था भारतीय सेना का AI प्लान?
रोबिटिक डॉग के क्या हैं फीचर्स?
बाहुबली MULE 15 किलोग्राम तक का वजन उठाकर पहाड़ों पर आसानी से चढ़ सकता है। ये थर्मल कैमरे और सेंसर से लैस है। इतना ही नहीं भारतीय सेना का ये रोबोटिक MULE नदी में उतरकर भी ऑपरेशन को अंजाम दे सकता है। रोबोटिक डॉग थर्मल कैमरों और विभिन्न सेंसरों से लैस है। MULES फ्रंटलाइन सैनिकों के लिए छोटे भार भी ले जा सकता है।
यह भी पढ़ें : Indian Army का जाबांज ‘फैंटम’ शहीद, सीने पर खाई आतंकियों की गोली, जानें कब जॉइन की थी सेना?
ड्रोन के क्या हैं फीचर्स?
भारतीय सेना के बेड़े में अबतक का सबसे बड़ा हाई/मीडियम-एल्टीट्यूड लॉजिस्टिक्स ड्रोन शामिल हो गया। यह ड्रोन ऊंचे इलाकों में 20 किलोग्राम तक का वजन कैरी करने में सक्षम है। ऊंचाई वाले क्षेत्र में यह ड्रोन सेना तक रसद पहुंचा सकता है, हथियार गोला बारूद पहुंचा सकता है, जिसमें लेटेस्ट कैमरे लगे हैं। यह जीपीएस आधारित ड्रोन है। एक बार कमान देने के बाद यह ड्रोन अपना मिशन पूरा करके आएगा। इसका इस्तेमाल दुश्मनों के ट्रेनिंग कैंप, ठिकानों और लॉन्च पैड पर हमला करने के लिए किया जाएगा, ताकि सैनिकों का जोखिम कम से कम हो।
संबंधित खबरें
'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
3 mins agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
48 mins ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
2 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
3 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
3 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
4 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines