Robert Vadra said on Rahul Gandhi Became PM: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति राॅबर्ट वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि मैं धर्म की राजनीति नहीं करता, बल्कि समाज सेवा करता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे किसी पद की लालसा भी नहीं है। मैं चाहता हूं सुख शांति बनी रहे। वाड्रा ने आगे कहा कि अगर राहुल गांधी पीएम बनते हैं तो वे लोगों के लिए काम करेंगे। वे बहुत मेहनत कर रहे हैं। हम बहुमत से सरकार बनाएंगे।
इस दौरान वाड्रा ने चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि जनता तो चाहती थी कि मैं चुनाव लड़ूं लेकिन अगली बार लडूंगा। उन्होंने कहा कि मैं धार्मिक दौरे में व्यस्त रहता हूं। वहीं राहुल गांधी और राजीव गांधी के काम करने के तरीके को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि दोनों के काम करने का तरीका अलग-अलग है। उन्होंने पिता राजीव गांधी, मां सोनिया और दादी इंदिरा से बहुत कुछ सीखा हैं दोनों में एक ही समानता है वे अपने लिए नहीं बल्कि लोगों के लिए काम करते हैं।
भाजपा के पास मेरे खिलाफ सबूत नहीं
वाड्रा यहीं नहीं रुके उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले कई सालों से ये लोग मुझ पर आरोप लगाते रहे हैं। लेकिन इनके पास कोई सबूत नहीं है। मैं हमेशा से इन लोगों के निशाने पर रहा हूं। पिछले 10 साल में देश में डर का माहौल विकसित हुआ है। लोगों को काफी ज्यादा परेशान किया गया है। उद्योगपति देश छोड़कर भाग गए हैं और धर्म की राजनीति को बढ़ावा मिला है।
बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव 2024 के पांच चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। 25 मई को छठे चरण में 57 सीटों और 1 जून को 7वें चरण में इतनी ही सीटों पर मतदान होना है। जबकि नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः क्या आप गलती मान रहे हैं…बृजभूषण बोले- ‘मेरे पास बेगुनाही के सबूत, सारे मामले झूठे’
ये भी पढ़ेंः Mamata Banerjee पर बयान देकर बुरे फंसे बीजेपी नेता Gangopadhyay, पूर्व जज के खिलाफ चुनाव आयोग ने लिया एक्शन
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
6 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
8 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
9 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
11 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
11 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
11 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
12 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
13 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
13 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines