Robert Vadra on Bihar Election: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर बड़ा बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी है. रविवार को मध्य प्रदेश दौरे पर आए रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि बिहार में हुए चुनाव निष्पक्ष तरीके से नहीं हुए और जनता का असली जनादेश सामने नहीं आ सका. उन्होंने यह भी मांग की कि राज्य में दोबारा चुनाव करवाए जाएं ताकि लोकतंत्र पर लोगों का भरोसा वापस लौट सके. रॉबर्ट वाड्रा ने मीडिया से बातचीत में चुनाव आयोग की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता असल में खुश नहीं है. जो हुआ है वो इलेक्शन कमीशन की वजह से हुआ है. EC ने मदद की है.
राहुल गांधी से करेंगे आंदोलन की शुरुआत
उन्होंने कहा, ‘बिहार के लोग इस नतीजे से खुश नहीं हैं. जो कुछ हुआ, वह चुनाव आयोग की वजह से हुआ. आयोग ने सत्ता पक्ष की मदद की, इसलिए परिणाम जनता की उम्मीदों के खिलाफ गया.’ रॉबर्ट वाड्रा ने बिना एनडीए का नाम लिए कहा कि बिहार में कोई भी इस नतीजे से सहमत नहीं है. रॉबर्ट वाड्रा ने बताया कि राहुल गांधी जल्द जनता से मुलाकात करेंगे और देशभर के युवाओं को साथ लेकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक नया आंदोलन शुरू करेंगे. उन्होंने कहा, ‘देश में परिवर्तन जरूरी है. सरकार जो गलत कर रही है, उसे युवा पसंद नहीं कर रहे हैं, इसलिए यह लड़ाई लोकतंत्र बचाने की होगी.’
बिहार के नतीजों पर विपक्ष में मायूसी
बिहार चुनाव में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 243 में से 202 सीटों पर जीत हासिल की. भाजपा ने 89 और जेडीयू ने 85 सीटें जीतीं, जबकि महागठबंधन केवल 35 सीटों पर सिमट गया. कांग्रेस और राजद के नेताओं ने लगातार आरोप लगाया कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं थे. रॉबर्ट वाड्रा इस समय दो दिन की धार्मिक यात्रा पर मध्य प्रदेश में हैं. वे उज्जैन सहित कई तीर्थस्थलों के दर्शन करने वाले हैं. लेकिन उनकी यह टिप्पणी सियासी गलियारों में जोरदार चर्चा का विषय बन गई है.
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
6 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
8 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
9 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
11 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
11 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
12 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
12 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
13 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
13 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines