TrendingDonald trump tariffsAI summitiranDonald Trump

---विज्ञापन---

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भयावह हादसा, ट्रक ने कार को 4 किमी तक घसीटा, उज्जैन से नोएडा लौट रहे चार लोगों की मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को एक ट्रक काल बन गया। ट्रक और कार में भिड़ंत हुई और ट्रक कार को 4 किमी तक घसीटता ले गया। दर्दनाक हादसे में हरियाणा के 4 लोगों की मौत हो गई। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक कार और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हुई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग महाकाल के दर्शन करके लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, यह हादसा एक्सप्रेस-वे के चेनेज नंबर 194 के पास हुआ।

उज्जैन से हरियाणा नंबर की कार में 5 लोग महाकाल के दर्शन कर नोएडा लौट रहे थे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पापड़दा और नांगल राजावतान थाना क्षेत्र के अंतर्गत चेनेज नंबर 194 के पास मंगलवार को भीषण हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है। सभी लोग उज्जैन से महाकाल के दर्शन करके वापस नोएडा लौट रहे थे। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में जिंदा बचे एक युवक ने पुलिस को बताया कि टक्कर के बाद ट्रक कार को करीब 4 किमी तक घसीटते हुए ले गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के कल्याण स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, RPF जवान ने जीता सभी का दिल

---विज्ञापन---

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पापड़दा और नांगल राजावतान थाना पुलिस ने कार में बचे घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अभी भी उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि अभी मृतकों की पहचान आधिकारिक रूप से नहीं हुई है। हालांकि वे हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Video: मालिक की मौत के बाद भी कुत्ते ने निभाई वफादारी, ठंड में भूखा-प्यासा 4 दिन तक करता रहा शव की रक्षा


Topics:

---विज्ञापन---