उत्तर भारत में शीत लहर के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी समेत कई राज्यों में धुंध की मोटी-मोटी चादरें बिछी हुई हैं। सड़कों पर गाड़ियां एक-दूसरे के सहारे रेंग-रेंग कर आगे बढ़ रही हैं। इस दौरान ‘सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी’ की नौबत आ गई है। इस बीच उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में एक-दूसरे से कई गाड़ियां टकरा गई हैं। यह हादसा धुंध की वजह से हुआ है।
सड़कों पर धुंध की मोटी-मोटी चादरें बिछी होने की वजह से लोगों को गाड़ी ड्राइव करने में दिक्कत हो रही है। विजिबिलिटी काफी कम है, जिससे सामने और अगल-बगल की चीजें दिखाई नहीं दे रही हैं। दो राज्यों के तीन एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसों में 3 लोगों की जान चली गई है और कई लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं।
यह भी पढ़ें : धुंध की मोटी-मोटी चादरों में लिपटा उत्तर भारत
पहला हादसा
यमुना एक्सप्रेस वे पर घना कोहरा छाया हुआ है। आगरा की ओर जाने वाली लेन पर विजिबिलिटी कम होने के चलते करीब एक दर्जन वाहन आपस में टकरा गए हैं, जिससे कई लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा जेवर थाना क्षेत्र के दयानतपुर गांव के पास हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त गाड़ियां हटवाईं।
दूसरा हादसा
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उन्नाव के पास धुंध की वजह से हादसा हुआ है। लखनऊ से आगरा जा रही कई गाड़ियां एक दूसरे से भिड़ गई हैं। हादसे में 3 बसें, 1 ट्रक और 2 कार समेत अन्य गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। वहीं, एक्सप्रेस वे के डिवाइडर से एक डबल डेकर बस भिड़ गई, जिससे एक यात्री की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।
तीसरा हादसा
मध्य प्रदेश में स्थित ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर तीसरा बड़ा हादसा हुआ है। बालाघाट के पास वृंदावन से पंजाब जा रही एक बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे 2 यात्रियों की मौके पर जान चली गई है। इस हादसे में 13 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
संबंधित खबरें
Video: 12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM चली मां, सड़क खराब तो गांव नहीं पहुंची एंबुलेंस
40 secs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
30 mins agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
7 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
7 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
7 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
9 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
11 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
12 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
15 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines