6 लोग ट्रक ने कुचले, लाशें सड़क से चिपकीं; हालत देख यात्रियों की चीखें निकलीं, अहमदाबाद में भीषण हादसा

Bus Truck Road Accident: अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस-वे पर आज एक ट्रक ने बस को टक्कर मारी और यात्रियों को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में 6 लोगों की मौत होने की खबर है और 5 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला…

Ahmedabad Vadodara Expressway Road Accident

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Ahmedabad Vadodara Expressway Road Accident: आज सुबह करीब साढ़े 4 बजे अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। एक ट्रक ने पहले बस को टक्कर मारी। फिर सड़क किनारे खड़े ड्राइवर-क्लीनर और यात्रियों को कुचलते हुए निकला गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जिनकी लाशें कुचले जाने के कारण सड़क से पिचक गई थी। लाशों की हालत देखकर लोगों की चीखें निकल गईं।

विज्ञापन

पंक्चर होने के कारण सड़क पर खड़े थे पीड़ित

हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं। हादसे का शिकार हुए लोग लग्जरी बस में महाराष्ट्र से राजस्थान जा रहे थे। रास्ते में आणंद के पास बस का टायर पंक्चर हो गया। इस दौरान ड्राइवर-क्लीनर और कुछ यात्री बस से उतरकर सड़क किनारे खड़ थे कि ट्रक ने कुचल दिया। बताया जा रहा है कि हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 3 लोगों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा।

विज्ञापन

लोगों के साथ मिलकर घायलों को किया गया रेस्क्यू

हादसे की जानकारी मिलते ही आणंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एक्सप्रेस-वे हाईवे पेट्रोलिंग टीम और फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। पुलिस लोगों के साथ मिलकर बस में सवार लोगों को रेस्क्यू करके अस्पताल पहुंचाया। शवों को कब्जे में लेकर आरोपी ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। घायलों को आणंद के ही अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों और घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

खबर अपडेट हो रही है…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ