मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब हवाई यातायात पर भी दिखाई देने लगा है. सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों की ओर से हवाई अड्डों को निशाना बनाए जाने के दावों और क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारतीय एयरलाइंस ने रियाद के लिए अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द कर दी हैं. एयर इंडिया, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने गुरुवार को बताया कि रियाद आने-जाने वाली फ्लाइटों को 10 अक्टूबर तक के लिए रद्द कर दिया गया है. एयरलाइंस ने यात्रियों से जर्नी डेट या टिकट रद्द करने पर पूरा रिफंड देने का भारोसा दिया है.
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि क्षेत्र में तेजी से बदल रही परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. एयरलाइन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और हालात के अनुसार आगे निर्णय लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: नोएडा के जेवर एयरपोर्ट से 2 और शहरों के लिए उड़ेंगी फ्लाइट, टाइम शेड्यूल जारी; अब तक जुड़ चुके 17 शहर
रियाद एयरपोर्ट ने यात्रियों को किया अलर्ट
रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने भी यात्रियों को एयरपोर्ट आने से पहले अपनी एयरलाइन से संपर्क कर फ्लाइट की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है. यह अपील सऊदी राजधानी के ऊपर कई धमाकों की आवाज सुनाई देने के कुछ घंटे बाद जारी की गई. एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से कहा कि वे अपनी फ्लाइट की स्थिति की पुष्टि किए बिना एयरपोर्ट के लिए रवाना न हों. इससे साफ है कि क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को लेकर एयरपोर्ट प्रशासन भी अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है.
हूतियों ने दी एयरलाइंस को चेतावनी
ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने हाल के दिनों में सऊदी अरब के एयरपोर्ट, सैन्य ठिकानों और तेल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने का दावा किया है. गुरुवार तड़के विद्रोहियों ने अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस को सऊदी हवाई क्षेत्र में उड़ान संचालन को लेकर कथित तौर पर ‘आखिरी चेतावनी’ दी. हूतियों ने सऊदी हवाई क्षेत्र को अपने सैन्य अभियानों का क्षेत्र बताते हुए एयरलाइंस को संभावित परिणामों के प्रति आगाह किया है. इन धमकियों के बाद क्षेत्र से आने-जाने वाली उड़ानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.
यह भी पढ़ें: हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
संबंधित खबरें
'भारत में स्वागत है एलन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
5 hrs ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
5 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
6 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
7 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
7 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
9 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
9 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
10 hrs ago'बशर्ते चुनाव निष्पक्ष हों', CEC के इस्तीफे की मांग पर बोले मुरली मनोहर
10 hrs agoStarlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines