Adar Poonawala: चीन में बढ़ते कोरोना के मामलों (COVID cases in China) पर चिंता जताते हुए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के सीईओ अदार पूनावाला (Adar Poonawala) ने बुधवार को लोगों से धैर्य रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेहतरीन वैक्सीनेशन को देखते हुए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने लोगों से भारत सरकार और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने का भी आग्रह किया। बता दें कि अदार पूनावाला सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ हैं जो Covishield COVID-19 वैक्सीन बनाती है।
चीन में कोविड-19 मामलों में तेजी पर चिंता व्यक्त करते हुए पूर्व भारतीय राजनयिक केपी फेबियन ने मंगलवार को कहा कि चीन के 60 प्रतिशत से अधिक और दुनिया की 10 प्रतिशत आबादी के कोविड से संक्रमित होने की संभावना है और लाखों लोग मर सकते हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भी आज की बैठक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने देश में कोरोना की स्थिति पर स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ आज बैठक की। बैठक के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि कुछ देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आज विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। COVID अभी खत्म नहीं हुआ है। मैंने सभी संबंधितों को सतर्क रहने और निगरानी मजबूत करने का निर्देश दिया है। हम किसी भी स्थिति का प्रबंधन करने के लिए तैयार हैं।
नीति आयोग के सदस्य बोले- मास्क का इस्तेमाल करें
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की कोविड पर बैठक के बाद नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वीके पॉल ने कहा कि अभी तक विमानन के संबंध में कोई बदलाव नहीं है। अगर आप भीड़भाड़ वाली जगह, घर के अंदर या बाहर हैं तो मास्क का इस्तेमाल करें। यह कॉमरेडिटी वाले या अधिक आयु वाले लोगों के लिए और भी महत्वपूर्ण है।
संबंधित खबरें
बेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
15 mins agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
57 mins ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
1 hr agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
1 hr agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
2 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
2 hrs agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
3 hrs ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
3 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines