---विज्ञापन---

देश angle-right

रिंकू सिंह की मंगेतर का वीडियो वायरल, बेहोश सांसद को सहारा देती दिखीं प्रिया सरोज, पुकारा राहुल भैया

Rinku Singh Fiancee Video Viral: इंडियन क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो इंडिया गठबंधन के मार्च के दौरान का है, जिसमें प्रिया सरोज ने भी हिस्सा लिया था, लेकिन उनका वीडियो किसी और वजह से वायरल हो रहा है। दरअसल, मार्च के […]

---विज्ञापन---

Rinku Singh Fiancee Video Viral: इंडियन क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो इंडिया गठबंधन के मार्च के दौरान का है, जिसमें प्रिया सरोज ने भी हिस्सा लिया था, लेकिन उनका वीडियो किसी और वजह से वायरल हो रहा है। दरअसल, मार्च के दौरान TMC की सांसद मिताली बाग बेहोश हो गई थीं, जिन्हें प्रिया सरोज सहारा देती दिखीं। जब मिताली बेहोश होकर गिर गईं तो प्रिया ने ही उन्हें पकड़ा और राहुल गांधी को मदद के लिए आवाज लगाकर बुलाया।

कांग्रेस नेता ने तारीफ में लिखा कैप्शन

बता दें कि वीडियो को अब तक कई लोग शेयर कर चुके हैं और साथ में अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कैप्शन भी लिख रहे हैं। कांग्रेस नेता शिल्पी परिहार ने प्रिया के वीडियो को शेयर करते हुए पोस्ट लिखी कि सत्ता के लिए जब राजनीति होती है तो इंसानियत नाम की चीज खत्म हो जाती है, लेकिन राजनीति में आए कुछ लोग अकसर याद दिला ही देते हैं कि राजनीति सिर्फ कुर्सी के लिए ही नहीं, बल्कि दिल की भी होती है। ऐसी ही एक नेता हैं प्रिया सरोज, जिन्होंने TMC की बेहोश सांसद को न सिर्फ संभाला, बल्कि अस्पताल भी भिजवाया।

---विज्ञापन---

कौन हैं प्रिया सरोज?

बता दें कि प्रिया सरोज राजनेता, वकील और सांसद हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से साल 2024 में समाजवादी पार्टी की टिकट पर चुनाव जीता था। प्रिया ने BJP की उम्मीदवार BP सरोज को 35850 वोटों से हराया था। प्रिया सरोज भारत की सबसे कम उम्र की सांसदों में से एक हैं। प्रिया 3 बार के सांसद और वर्तमान में जौनपुर के केराकत से विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं। प्रिया ने कोरोना काल में राजनीति में एंट्री की थी, जबकि उस समय वे जज बनने की तैयारी कर रही थीं।

रिंकू सिंह से क्या रिश्ता?

बता दें कि प्रिया सरोज क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर हैं। 8 जून 2025 को लखनऊ में दोनों की सगाई हुई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थीं। रिंकू और प्रिया की शादी नवंबर 2025 में होनी प्रस्तावित है। दोनों की मुलाकात साल 2023 में एक दोस्त के जरिए हुई थी और डेढ़ साल की दोस्ती के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला लिया। प्रिया सरोज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम, X और फेसबुक पर उनके अकाउंट हैं, जिन पर वे अकसर पोस्ट डालती हैं।

First published on: Aug 11, 2025 08:23 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola