---विज्ञापन---

शनि ग्रह को लेकर डराने वाली भविष्यवाणी! Rings of Saturn को लेकर ताजा अपडेट आया सामने

Rings of Saturn: शनि के छल्लों को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। अगले 40 दिन में छल्ले पूरी तरह गायब हो जाएंगे, लेकिन इन्हें फिर से लोग देख पाएंगे। यह एक दुर्लभ खगोलीय घटना है, जो होने जा रही है। आइए जानते हैं पूरा मामला...

---विज्ञापन---

Rings of Saturn Disappearing: अंतरिक्ष वैज्ञानिकों में हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि अंतरिक्ष की दुनिया दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है। दरअसल शनिक के खूबसूरत छल्ले गायब हो रहे हैं और भविष्यवाणी की गई है कि अब से लगभग 6 सप्ताह में यानि 40 दिन के अंदर छल्ले पूरी तरह गायब हो जाएंगे। सौरमंडल में पृथ्वी के अलावा कई ग्रह हैं, जिनमें से शनि ग्रह अपने छल्लों के कारण सबसे खूबसूरत है, लेकिन इसकी यह खूबसूरती धीरे-धीरे धूमिल हो रही है। हालांकि साल 2032 में इस छल्लों को फिर से देखा जा सकेगा, जब शनि का झुकाव अपने चरम पर होगा, लेकिन तब तक छल्ले अदृश्य रहेंगे। इस घटना को वैज्ञानिक Ring Plane Crossing कहते हैं और पिछली बार यह घटना साल 2009 में हुई थी।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

शनि के छल्ले उसकी ग्रैविटी का कारण

17वीं शताब्दी में, इटली खगोलशास्त्री गैलीलियो गैलिली ने शनि के छल्लों का अध्ययन करके बताया कि मॉर्डन दूरबीनों और दुनियाभर की वेधशालाओं ने शनि के छल्लों पर रिसर्च की। वे बर्फ और चट्टानों के घूमते हुए कण हैं, जो विशाल ग्रह की परिक्रमा करते रहते हैं। इन्हें वलय कहा जाता है। ये ग्रह के लिए सजावटी होने के साथ-साथ उसकी ग्रैविटी का कारण भी बनते हैं। हार्वर्ड-स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स (CFA) के डॉक्टरेट छात्र जोना पीटर ने इस टॉपिक पर रिसर्च किया कि शनि के चंद्रमा छल्लों को कैसे प्रभावित करते हैं? गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव में ग्रह घूमते हैं और सूर्य की परिक्रमा करते हैं। चंद्रमा ग्रहों की परिक्रमा करता है और उपग्रह पृथ्वी की परिक्रमा करते हैं।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

मार्च 2025 में पूरी तरह हो जाएंगे गायब

रिपोर्ट के अनुसार, कभी-कभी शनि के छल्ले अपनी पूरी चौड़ाई में दिखते हैं। किनारों से एक कतार में नजर आते हैं और घूमते-घूमते एक पतली पट्टी में बदल जाते हैं। 23 मार्च 2025 को रिंग प्लेन क्रॉसिंग घटना होगी। इसके बाद शनि के छल्ले आसानी से दिखाई नहीं देंगे, बल्कि दूरबीनों के माध्यम से एक हल्के पीले रंग के गोले जैसे दिखाई देंगे। गायब हो रहे छल्लों को साफ देखने का समय साल 2023 के अंत तक था। उस समय शनि ग्रह 9 डिग्री के कोण पर झुका था और अब वह 3.7 डिग्री के कोण पर झुका है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि भविष्य में शनि के छल्ले हमेशा के लिए गायब हो जाएंगे। यह छल्ले धूमकेतु, एस्ट्रॉयड और चंद्रमाओं के मलबे से बने से बने हैं, जो टूट-टूटकर गायब हो रहे हैं।

First published on: Feb 09, 2025 09:45 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola