---विज्ञापन---

Solar Eclipse भारत में दिखाई देगा? जानें सूर्य ग्रहण कब और किस समय लगेगा?

Ring of Fire Solar Eclipse 2024: सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगने जा रहा है। दुनिया को एक बार फिर रिंग ऑफ फायर नजर आएगा, लेकिन क्या सूर्य ग्रहण भारत में नजर आएगा? आइए इस खगोलीय घटना के बारे में विस्तार से जानते हैं...

Solar Eclipse 2024 Updates: 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस दिन सूर्य चंद्रमा से छोटा दिखाई देगा। इस दौरान सूर्य के केंद्र में अंधेरा होगा और चारों ओर प्रकाश का लालिमा होगा, जिससे यह सुनहरे चमकीले छल्ले जैसा नजर आएगा। सूर्य को इस रूप में ‘रिंग ऑफ फायर’ कहा जाता है। यह खगोलीय घटना अंतरिक्ष की दुनिया में घटने वाली खूबसूरत घटनाओं में से एक मानी जाती है।

बता दें कि सूर्य ग्रहण तब लगता है, जब चांद, सूर्य और पृथ्वी एक सीधी लाइन में आ जाते हैं। यह कुछ सेंकेंड, मिनटों, घंटों का हो सकता है और ग्रहों-नक्षत्रों, राशियों पर इसका असर पड़ता है। ग्रहण लगने के दौरान पूरी दुनिया में लोग तरह-तरह के नियमों का पालन करते हैं। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद रखे जाते हैं। गर्भवती महिलाओं को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आइए सूर्यग्रहण के बारे में सब कुछ जानते हैं…

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Kaalchakra: राहु-केतु समेत 9 ग्रहों को शांत करने के लिए करें ये अचूक उपाय, जानें पंडित सुरेश पांडेय से

कब लगेगा और किस समय दिखाई देगा?

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, सूर्य ग्रहण करीब 6 घंटे तक लगेगा। 2 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण करीब सवा 9 बजे शुरू होगा और रात सवा 3 बजे तक लगेगा। वहीं सूर्य ग्रहण को सीधी आंखों से देखना खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए सूर्य ग्रहण देखने के लिए स्पेशल चश्मे, साधारण पिनहोल प्रोजेक्टर का या अन्य तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Navratri 2024: ढोल-नगाड़े नहीं यहां लाठी-डंडों से होती देवी की पूजा, नवरात्रि में देखने को मिलता है अनोखा नजारा!

क्या भारत में नजर आएगा सूर्य ग्रहण?

2 अक्टूबर का लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, क्योंकि जिस समय यह लगेगा, उस समय भारत में रात होगी और रात में सूर्य ग्रहण देखना संभव नहीं होगा। सूर्य ग्रहण अमेरिका के हवाई शहर में, चिली के कुछ शहरों में, अर्जेंटीना, दक्षिण अमेरिका में आंशिक रूप में देखा जा सकेगा। प्रशांत महासागर, साउथ-वेस्ट अटलांटिक महासागर के आसपास रिंग ऑफ फायर रूप में नजर आएगा, लेकिन भारत में रहने वाले भारतीय इसे नहीं देख पाएंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Sudama Story: श्री कृष्ण नहीं, इस व्रत के कारण दूर हुई थी सुदामा की गरीबी!

First published on: Sep 29, 2024 02:00 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola