Kolkata Doctor Rape Murder Case : पूरे देश में कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर उबाल है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच कर रही है। हाईकोर्ट के आदेश पर जांच एजेंसी ने रविवार को वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार मामले को लेकर आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जांच पड़ताल की। सीबीआई को जांच में क्या सबूत मिले? इसे लेकर अधिकारी ने दो शब्दों में अपनी बात कही।
जानें सीबीआई के अधिकारी ने क्या कहा?
सीबीआई ने शनिवार को एफआईआर दर्ज कर पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच शुरू की। इसी क्रम में सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच की टीम रविवार को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज पहुंची और वहां छानबीन की। जांच के बाद अधिकारी निकले तो मीडिया ने पूछा- क्या सबूत के रूप में कुछ मिला? इस पर सीबीआई के अफसर ने कहा कि बहुत कुछ। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही मीडिया को प्रेस नोट मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें : ‘9 दिन में 100 घंटे पूछताछ, फिर पॉलीग्राफ टेस्ट’, कोलकाता कांड में फंसे पूर्व प्रिंसिपल, CBI ने लिया ये एक्शन
टीएमसी नेता ने सीबीआई की जांच पर उठाए सवाल
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार-हत्या मामले को लेकर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि रेप-मर्डर केस को जल्द से जल्द सुलझाया जाना चाहिए, अब तक केवल एक गिरफ्तारी हुई है और वह भी कोलकाता पुलिस ने की है। सीबीआई क्या कर रही है? जैसे-जैसे इस केस को सुलझाने में देरी हो रही है, वैसे-वैसे राजनीति हो रही है।
यह भी पढ़ें : महिला डॉक्टर के 4 बलात्कारियों को 4 दिन में पहुंचाया जहन्नुम, कोलकाता के लिए उठी इस IPS की मांग
ISF के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के विधायक और अध्यक्ष पीरजादा मोहम्मद नौशाद सिद्दीकी ने कहा कि वे चाहते हैं कि अपराधी को जल्द से जल्द सजा मिले। स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार है और स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। अगर राज्य सरकार सीबीआई के साथ सहयोग करती है तो जल्द ही न्याय होगा। उनकी मांग है कि बंगाल सरकार सीबीआई के साथ सहयोग करे। पुलिस अपना कर्तव्य नहीं निभा रही है। वे पूरे निर्वाचन क्षेत्र में विरोध कर रहे हैं। उनका विरोध प्रदर्शन करने का मकसद है कि पीड़िता के परिवार को न्याय मिले। पूरा बंगाल आरजी कर कॉलेज में न्याय चाहता है।
संबंधित खबरें
चक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
36 mins ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
56 mins agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 hr ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
2 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
4 hrs agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
4 hrs agoLIVE: चक्रवात 'अर्नब' से निपटने को आंध्र प्रदेश में NDRF की 1ा टीमें तैनात
6 hrs agoLIVE: पटना में बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा
6 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
7 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines