शौक बड़ी चीज है, लेकिन पूरा कर लेने के बाद इस पछतावा होने लगे तो यह उससे भी बड़ी बात है। महंगी कारों के शौकीन रेमंड ग्रुप के प्रबंधक निदेशक गौतम सिंघानिया (Reymond Group’s MD Gautam Singhania) ने पहले तो एक सुपर कार खरीद ली, लेकिन अब उनका मन भर गया। ऐसा नहीं है कि वह कोई और महंगी कार खरीदने वाले हैं। सच्चाई तो यह है कि गौतम सिंघानिया अपने शौक पर माथा पीट रहे हैं। अब हर कोई गौतम सिंघानिया के इस पछतावे की वजह पर बात कर रहा है। आइए, बताते हैं-मशहूर इंडस्ट्रियलिस्ट ने एक सुपर कार को क्यों 4 करोड़ का नींबू बता रहे हैं…
बता दें कि इटली की लग्जरी व्हीकल बनाने वाली कंपनी Maserati (मासेराती) ने 2020 में अपनी एक सुपर कार MC20 लॉन्च की थी। इसी साल मार्च में कंपनी ने आखिरकार MC20 को भारतीय बाजार में भी उतार दिया। इसका शोरूम प्राइस 3.69 करोड़ रुपए है। MC20 को MC12 का नया मॉडल माना जा रहा है, जो Ferrari Enzo पर आधारित था।
ये हैं इस सुपर कार के धांसू फीचर
इस सुपर कार का इंजन मिड-माउंटेड है, यह 3.0-लीटर V6 है। यह पहले डिस्प्लेसमेंट में छोटा लगता है, लेकिन मासेराती प्रबंधन की मानें तो उनकी तरफ से F1 की पेटेंटेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। 8-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ यह इंजन 630 HP की पावर और 730 Nm का पीक टॉर्क आउटपुट जेनरेट करता है। इसके साथ चार अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स अवेलेबल हैं। स्पीड की बात करें तो Maserati MC20 2.9 सेकंड के भीतर 0 से 100 किमी प्रति घंटा (KMPH) की रफ्तार पकड़ सकती है। 325 KMPH से ज्यादा की टॉप स्पीड की खासियत वाली यह सुपर कार Maserati MC20 सिर्फ 32 मीटर की दूरी पर 100 KMPH से एकदम जीरो पर आ जाती है।
ये है गौतम सिंघानिया के पछतावे की वजह
यह जानकर हर कोई हैरान और परेशान है कि कंपनी के एक इवेंट में मीडिया से मुखातिब महंगी गाड़ियों के शौकीन गौतम सिंघानिया ने अपनी जिंदगी की सबसे खराब कार बता डाला। अब सोचने वाली बात है कि इतने धांसू फीचर रखती इस सुपर कार की तुलना रेमंड के MD गौतम सिंघानिया एक नींबू से कर रहे हैं तो ऐसा क्यों? दरअसल, गौतम सिंघानिया की मानें तो इसके पीछे की अहम वजह भारत की गड्ढों से भरी सड़कें हैं। ऐसे में मुंबई स्थित उनके घर के गैरेज में खड़ी यह कार एक शोपीस से बढ़कर और कुछ भी नहीं है।
सुपर कार MC20 को खतरनाक बताते हुए गौतम सिंघानिया ने इसे चलाने वाले और लोगों को भी सावधान किया है। दो दिन पहले ही एक्स पर गुस्सा निकालते हुए सिंघानिया ने कहा, ‘मैंने एक मासेराती के लिए भुगतान किया, लेकिन इसके बदले मुझे सिर्फ एक नींबू मिला। हालांकि कंपनी अपनी कमियों को मानने से इनकार कर रही है, लेकिन मैं मानता हूं कि मासेराती एमसी20 एक सचमुच खतरनाक कार है। इस मामले को भारतीय अधिकारियों और उपभोक्ता अदालतों को देखना चाहिए’।
अब जरा कंपनी का जवाब भी जान लें
उधर, गौतम सिंघानिया के आक्रोश के जवाब में मासेराती ने कहा है, ‘हैलो, आपके खराब अनुभव के बारे में जानकर दुख हुआ। मासेराती में हमारे ग्राहक हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। हम आपकी चिंता का समाधान करना चाहेंगे। कृपया विस्तृत विवरण के साथ हमें निजी संदेश भेजिए, जिससे की हम आपकी परेशानी का जल्द निवारण कर सकें’।
संबंधित खबरें
बेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
37 mins agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
1 hr ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
1 hr agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
2 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
2 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
2 hrs agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
3 hrs ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
3 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines