Revanth Reddy ने निभाया वादा, तेलंगाना की महिलाएं आज से कर सकेंगी मुफ्त बस यात्रा, जानें कैसे मिलेगा फायदा?

Telangana Congress Gurantee: कांग्रेस आज से तेलंगाना वासियों को दी गई 2 गारंटियां पूरी करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी खुद दोनों स्कीमों को लॉन्च करेंगे।

Telangana CM Revanth Reddy (Image Credit- ANI)

Telangana CM Revanth Reddy (Image Credit- ANI)

Free Bus Ride Gift For Telangana Women: तेलंगाना में अब कांग्रेस की सरकार है। रेवंत रेड्डी मुख्यमंत्री हैं और CM बनते ही उन्होंने तेलंगाना वासियों को दी गई 6 गारंटियों में से 2 गारंटी पूरी कर दी हैं। CM पद की शपथ लेते ही रेवंत रेड्डी ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक बुलाई और इसमें दोनों गारंटियों को पूरा करने की घोषणा की। घोषणा के अनुसार, आज से तेलंगाना की महिलाएं बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। दूसरी ओर, राजीव आरोग्यश्री हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम के तहत क्लेम को 10 लाख रुपये तक बढ़ाने की गारंटी भी आज से शुरू हो गई। क्योंकि आज कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी का जन्मदिन है, इसलिए उनकी तरफ से तेलंगाना की कांग्रेस सरकार आज के दिन महिलाओं को यह 2 तोहफे दिए हैं। महिलाएं ID दिखाकर स्कीम का फायदा उठा सकती हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

दिव्यांग लड़की से किया वादा निभाया

तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (TSRTC) के मैनेजिंग डायरेक्टर वीसी सज्जनार ने बताया कि महिलाओं के साथ-साथ लड़कियों, छात्राओं और थर्ड जेंडर कैटेगरी के लोगों को भी मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। आज खुद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने स्कीम लॉन्च की। इससे पहले मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने CM पद ग्रहण करते ही दिव्यांग लड़की से निभाया वादा पूरा किया। उन्होंने नामपल्ली की एक दिव्यांग रजनी से वादा किया था कि कांग्रेस की सरकार बनी तो वे सबसे पहले उसे नौकरी देंगे। यह वादा निभाने का वादा करते हुए रेवंत रेड्डी ने पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुकी रजनी गारंटी कार्ड भरा था। इसलिए उन्होंने शपथ लेते ही 2 फाइलों पर साइन किए। पहली फाइल 6 चुनावी गारंटियों को लागू करने की और दूसरी फाइल दिव्यांग रजनी को नौकरी देने के लिए थी।

विज्ञापन

तेलंगाना में कांग्रेस की 6 गारंटियां

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जारी किए गए अपने मेनिफेस्टो में 6 गारंटियों महालक्ष्मी, रयथु भरोसा, गृह ज्योति, इंदिरम्मा इंदलु, युवा विकासम और चेयुथा की घोषणा की थी। महालक्ष्मी गारंटी के तहत महिलाओं को 2500 रुपये हर महीनी, 500 रुपये में गैस सिलेंडर और बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। रायथु भरोसा गारंटी के तहत किसानों, किरायेदार किसानों को हर साल 15 हजार रुपये प्रति एकड़ और कृषि श्रमिकों को 12 हजार रुपये और धान की फसल के लिए हर साल 500 रुपये बोनस मिलेगा। गृह ज्योति: योजना के तहत 200 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। इंदिरम्मा इंदलु के तहत स्वतंत्रता सेनानियों को 250 वर्ग गज जमीन मिलेगी। जिनके पास अपना घर नहीं, उन्हें जमीन और 5 लाख रुपये आर्थिक मदद मिलेगी। युवा विकासम के तहत छात्रों को 5 लाख की आर्थिक सहायत का विद्या भरोसा कार्ड मिलेगा। तेलंगाना इंटरनेशनल स्कूल बनाए जाएंगे। चेयुथा के तहत वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने 4 हजार रुपये पेंशन और राजीव आरोग्यश्री बीमा के तहत 10 लाख रुपये मिलेंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ