Retail Inflation: महंगाई की मार झेल रहे लोगों को जुलाई के महीने में बड़ी राहत मिली है। इस महीने रिटेल महंगाई दर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 8 साल और 1 महीने में यह 1.55% पर आ गई है, जो किसी रिकॉर्ड से कम नहीं है। इससे पहले साल 2017 में महंगाई दर 1.54% दर्ज किया गया था। इस साल जून में 2.10% रिटेल महंगाई दर मापी गई थी। वहीं, ये रिटेल महंगाई मई में 2.82% पर पहुंच गई थी। बता दें कि यह गिरावट मुख्य रूप से खान-पान की चीजों के दामों में आई कमी के चलते दर्ज की गई है। वहीं, इस साल अप्रैल में ये महंगाई दर 3.16% पर पहुंच गई थी।
8 साल बाद गिरी महंगाई दर
जुलाई में भारत की रिटेल महंगाई दर 8 सालों में पहली बार 2% से नीचे पहुंच गई है। इसका प्रमुख कारण सब्जियों और दालों सहित खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में आई गिरावट है। हालांकि, इससे कुछ किसानों को नुकसान भी उठाना पड़ा है, लेकिन इसका भारतीय रिजर्व बैंक की नीतियों पर सीमित असर ही पड़ेगा। रिजर्व बैंक का लक्ष्य महंगाई को 4% ±2% की सीमा में बनाए रखना है और इस बार महंगाई दर इस लक्ष्य से भी नीचे रही है।
ये भी पढ़ें- DHFL घोटाले में कपिल वधावन समेत इन पांच लोगों पर सिक्योरिटी मार्केट से 5 साल की पाबंदी, क्या है वजह?
क्या महंगाई दर हो पाएगी स्थिर?
RBI की रिपोर्ट के अनुसार, 4 से 6 अगस्त के बीच मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग में फाइनेंशियल यर 2025-56 के लिए महंगाई के अनुमान को 3.7% से कम करके 3.1% तक कर दिया है। इसके अलावा, अप्रैल, मई और जून की तिमाही में भी इंफ्लेशन का अनुमान 3.4% से घटाकर 2.1% किया गया है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि भविष्य में महंगाई दर स्थिर या नियंत्रित हो सकती है।
कौन-कौन से चीजें हुई सस्ती?
यह खबर मुख्य रूप से उन परिवारों के लिए बड़ी है जो दैनिक वेतन पर निर्भर रहते हैं और हर महीने अपने खर्चों को लेकर चिंतित रहते हैं। अब जुलाई के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अगले महीनों में भी कीमतों में स्थिरता बनी रहेगी और आम आदमी की खरीददारी में सुधार होगा। महंगाई दर में कमी आम जनता समेत देश की इकॉनमी के लिए भी फायदेमंद होती है। महंगाई की दर तब कम होती है जब खाद्य पदार्थ के उत्पादों के दाम घटते हैं। इनमें ऐसी चीजें शामिल होती हैं- प्याज, आलू, दाल, आटा और चावल।
विशेषज्ञों का मानना है कि बेहतर फसल और सप्लाई चेन में सुधार की वजह से यह राहत मिली है। इसके अलावा सरकार की प्रभावी नीतियों और बाजार निगरानी ने भी महंगाई पर अंकुश लगाने में मदद की है।
ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस के दिन नॉनवेज पर रोक ‘असंवैधानिक और निर्दयी’, बोले-असदुद्दीन ओवैसी
संबंधित खबरें
अमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नस्लीय नरसंहार
52 mins agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
2 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
2 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
2 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
3 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
4 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
7 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
7 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines