Odisha Train Tragedy: युद्ध स्तर पर मरम्मत का काम, PM मोदी ने बचाव टीम पर जताया गर्व, जानें कब चालू होगा कोलकाता-चेन्नई ट्रेन रूट?

Balasore, Coromandel Express, Odisha Morgue, odisha train accident

Balasore Train Accident

Odisha Train Tragedy: ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण हादसे के बाद अब ट्रैक पर पड़े मलबे को हटाया जा रहा है। ट्रैक की मरम्मत की जा रही है। शनिवार पूरी रात रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और धर्मेंद्र प्रधान घटनास्थल पर डटे रहे। रविवार सुबह भी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बालासोर ट्रेन दुर्घटनास्थल पर चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि अभी यातायात बहाल होने में दो दिन और लगेंगे।

विज्ञापन

अब ट्रैक लिंकिंग का चल रहा काम

रेल मंत्रालय के मुताबिक, एक हजार से अधिक कर्मी ट्रैक की मरम्मत में जुटे हैं। 7 से अधिक पोकलेन मशीन, 2 दुर्घटना राहत ट्रेन, 3-4 रेलवे और रोड क्रेन को मलबे के हटाने में लगाया गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के सीपीआरओ आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि जितनी भी बोगी पलटीं थीं, उनको हटा दिया है। मालगाड़ी की 3 में से 2 बोगियों को हटा दिया गया है और तीसरे को हटाया जा रहा है। थोड़ी देर में ट्रैक को भी साफ कर दिया जाएगा। अभी OHE का काम किया जा रहा है और दूसरी तरफ से ट्रैक लिंकिंग का कार्य चल रहा है।

विज्ञापन

हम जल्द से जल्द कार्य खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। यहां 4-5 डिविजन और 2-3 जोन की टीम काम कर रही है। यहां रेलवे के सारे अधिकारी मौजूद हैं। अभी तक मृतकों की संख्या 288 है। एक हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं। करीब 800 लोगों को अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

बुधवार सुबह शुरू हो जाएगा रूट

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों पर तेजी से काम चल रहा है। कल रात एक ट्रैक काम लगभग पूरा हो गया। आज एक ट्रैक की पूरी मरम्मत करने की कोशिश रहेगी। सभी डिब्बों को हटा दिया गया है। शवों को निकाल लिया गया है। कार्य तेजी से चल रहा है। कोशिश है की बुधवार की सुबह तक सामान्य रूट चालू हो जाए।

विज्ञापन

रेलवे ने किया पूरी रात काम

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मरम्मत का कार्य लगभग पूरा हो गया है। रेलवे की टीम ने पूरी रात काम किया है। मृतकों की पहचान कर कानूनी प्रक्रिया के बाद उन्हें उनके परिवारों तक पहुंचाने का काम जारी है। घटनास्थल कोलकाता-चेन्नई मेन लाइन का हिस्सा है। काफी ट्रेनों के रूट को बदला गया है और कई बंद हैं।

विज्ञापन

पीएम ने बचाव टीम को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बचाव टीम की सराहना कीर है। उन्होंने ट्वीट कर एनडीआरएफ, ओडीआरएएफ, वॉलिंटियर्स, लोकल प्रशासन सभी पर गर्व जताया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ