ATM में होंगे 90 फीसदी 100-200 के नोट, RBI क्यों ऐसा फैसला लेने को हुआ मजबूर

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सोमवार को बैंकों को आदेश दिया है कि वो अपने एटीएम में 100 और 200 रुपये के नोट ज्यादा रखें। इसके लिए RBI ने एक समय भी दिया है, जिसमें इस काम को पूरा किया जाना है।

Reserve Bank of India

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) जनता की सुविधाओं को देखते हुए कई बदलाव करती है। इसी कड़ी में सोमवार को RBI ने बैंकों के लिए एक आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया कि आने वाले समय में एटीएम में 100 और 200 रुपये के नोट दिए जाएं। इस फैसले को को आम जनता के काम को बेहतर करने के लिए लिया गया है। RBI का कहना है कि इससे जनता को आसानी हो जाएगी। इसके लिए RBI ने साल 2026 तक का समय दिया है, लेकिन उससे पहले 2025 में ही इस आदेश पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

RBI ने जारी किया सर्कुलर

RBI ने सर्कुलर जारी करके जानकारी दी कि बैंकों और वाइट लेबल एटीएम ऑपरेटर्स (WLAOs) ये काम चरणों में करेंगे। आगे कहा गया कि ‘ज्यादा इस्तेमाल होने वाले नोट लोगों को आसानी से मिले, इसलिए हमने ये फैसला लिया है। सभी बैंक अपने ATM में 100 और 200 रुपये के नोट रखेंगे। सर्कुलर के अनुसार, 30 सितंबर, 2025 तक 75 फीसदी एटीएम में कम से कम एक कैसेट में 100 या 200 रुपये के नोट रखे जाने चाहिए। वहीं, 31 मार्च, 2026 तक यह संख्या 90 फीसदी तक बढ़ जाएगी।

विज्ञापन

1 मई 2025 से होंगे बदलाव

1 मई 2025 से ATM से फ्री लिमिट के बाद कैश निकालना महंगा हो जाएगा। अगर होम बैंक के अलावा किसी दूसरे ATM से पैसे निकाले जाएंगे या बैलेंस चेक किया जाएगा, तो यूजर को एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। यानी फ्री लिमिट खत्म होने पर आपकी जेब पर थोड़ा असर पड़ने वाला है। अब तक फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट खत्म होने के बाद पैसे निकालने के लिए 21 रुपये चार्ज देना होता है। वहीं, 1 मई से हर एक्स्ट्रा ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये लिया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ