Face Recognition System Republic Day Parade : 75 वें गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। इस बार कर्तव्य पथ पर फेस रिकग्निशन सिस्टम (FRC) से निगरानी की जा रही है। क्या आपको पता है कि यह सिस्टम काम कैसे करता है? इस सिस्टम के क्या फायदे हैं? दरअसल, यह सिस्टम चेहरे से किसी की पहचान करने का पुख्ता तरीका है। इससे किसी की वीडियो, फोटो या फिर रियल टाइम में पहचान की जाती है।
यह बायोमेट्रिक सुरक्षा का एक हिस्सा है
जानकारों की मानें तो यह किसी की पहचान करने का 75 फीसदी कारगर तरीका है। हमने अपने फोन में इसका एक छोटा रूप देखा है। दरअसल, कई मोबाइल में FaceID का फीचर मिलता है। जिसमें फोन में फेस आईडी से लॉक और अनलॉक किया जाता है। कई महंगे फोन में इसका एडवांस वर्जन भी आते है जिसमें यह FRC सिस्टम की तरह TrueDepth कैमरा और मशीन लर्निंग का यूज कर फेस रिकग्निशन करते हैं। जानकारी के अनुसार यह बायोमेट्रिक सुरक्षा का एक हिस्सा है। जिसमें AI की मदद से लोग और भीड़ की पहचान करने में मदद मिलती है। इसके अलावा बायोमेट्रिक सुरक्षा में शख्स की आवाज, फिगरप्रिंट, आई रेटिना आदि से लोगों की पहचान की जाती है।
ऐसे करता है काम, यह हैं फायदे
- यह सिस्टम कैमरा और डाटा बेस (सॉफ्टवेयर) पर काम करता है।
- पहले कैमरा चेहरे की इमेज को कैप्चर करता है।
- सॉफ्टवेयर इमेज का डाटा से मिलान करता है। यह मिलान आंखों के बीच की दूरी, माथे से ठुड्डी तक की दूरी, आपके गालों का आकार, होंठ, कान आदि का होता है।
- चेहरे के इन फ्रेसप्रिंट से ही डाटा से उक्त व्यक्ति की पहचान होती है। हर व्यक्ति का अलग फेस प्रिंट होता है।
- इस टैक्नॉलजी का भीड़ में किसी की पहचान करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया जाता है।
- कई जगह एयरपोर्ट और देश के बॉर्डरों पर भी इसे यूज करते हैं
- भीड़भाड़ वाले इलाके में गुमशुदा की तलाश करने में यह काफी मददगार है
संबंधित खबरें
Starlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
2 hrs agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
2 hrs ago'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
3 hrs agoराहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
4 hrs ago10 अक्टूबर CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने 2800 अपराधियों को किया ट्रैक
5 hrs agoLIVE: खरगे पहुंचे कनॉट प्लेस, विपक्षी MPs के साथ लंच के बाद जाएंगे राजघाट
7 hrs agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
8 hrs agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
15 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
16 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines