Republic Day 2024 Parade: कर्तव्य पथ पर दिखी नारी शक्ति, 10 पाइंट्स में जानें क्या हुआ पहली बार?

Republic Day 2024 Delhi Parade Update: आज देश में 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया गया। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर दुनिया ने 21वीं सदी के भारत का दम देखा।

Republic Day 2024 Delhi Parade March Past

गणतंत्र दिवस समारोह में कर्तव्य पथ पर तीनों सेनाओं की महिला कर्मियों का दल मार्च पास्ट करता हुआ।

Republic Day 2024 Delhi Parade Update: भारत देश ने आज 75वां गणतंत्र दिवस मनाया। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा फहराया और उसके बाद परेड शुरू हुई। पूरी दुनिया ने 21वीं सदी के भारत की ताकत देखी। कर्तव्य पथ पर दुनिया को भारतीय नारी की शक्ति के दर्शन हुए। इस बार गणतंत्र दिवस की थीम ‘विकसित भारत’ और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

समारोह के मुख्य अतिथि फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों रहे। परेड सुबह 10.30 बजे से कर्तव्य पथ पर विजय चौक से शुरू हुई, जो करीब 90 मिनट चली। परेड में कुल 25 झांकियां शामिल हुईं, जिनमें 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों, 9 मंत्रालयों और विभागों की झांकियां थीं, लेकिन इस बार गणतंत्र दिवस समारोह कई मायनों में खास रहा, जानिए इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में क्या-क्या पहली बार हुआ?

विज्ञापन

दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे

दिल्ली पुलिस के स्पेशल पुलिस कमिश्नर (सुरक्षा) दीपेंद्र पाठक और स्पेशल पुलिस कमिश्नर (कानून एवं व्यवस्था, जोन-2) मधुप तिवारी ने बताया कि करीब 50 हजार से ज्यादा लोग परेड देखने पहुंचे। 13 हजार स्पेशल गेस्ट बुलाए गए थे।

14 हजार पुलिस जवान, अर्ध-सैनिक बल और CRPF के जवान नभ, थल और जल से दिल्ली और गणतंत्र दिवस समारोह की सुरक्षा कर रहे थे। इस दौरान दिल्ली के सभी बॉर्डर सील रहे। इतनी कड़ी सुरक्षा रही कि परिंदा भी पर नहीं मार पाया।

विज्ञापन

गूगल ने बनाया स्पेशल डूडल

भारत के 75वें गणतंत्र दिवस पर गूगल ने स्पेशन डूडल बनाया है, जिसमें 3 अलग-अलग स्क्रीन्स पर परेड नजर आएगी। एक काला, एक सफेद टेलीविजन सेट है। एक रंगीन TV और एक मोबाइल फोन दिख रहा है। डूडल में गणतंत्र दिवस परेड का चित्रण हुआ है।

विज्ञापन

गणतंत्र दिवस 2024 परेड में यह सब पहली बार हुआ…

  • पहली बार परेड शुरू होने से पहले शंखनाद हुआ। 100 महिलाओं ने शंख, ड्रम, पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाकर परेड की शुरुआत की।
  • पहली बार परेड में दिल्ली की महिला पुलिस कर्मियों का बैंड कॉन्टिजेंट शामिल हुआ, जिसकी अगुवाई एडिशनल DCP श्वेता के सुगाथन ने की, जो परेड को लीड करने वाली किरण बेदी के बाद दूसरी IPS अधिकारी बनीं।
  • पहली बार आर्मी मेडिकल सर्विस की महिला अधिकारियों का कॉन्टिंजेंट परेड में दिखा, जिसकी अगुवाई आई सर्जन और पैराट्रूपर मेजर श्रृष्टि खुल्लर ने की।
  • कर्तव्य पथ पर ‘अनंत सूत्र’ नामक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें 18 राज्यों की 1900 साड़ियां प्रदर्शिति की गईं। यह प्रदर्शनी कर्तव्य पथ पर सड़क के दोनों तरफ लगाई गई थी।
  • परेड में पहली बार सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPFs) के विभिन्न सुरक्षा बलों की महिला अधिकारियों का दल शामिल हुआ।
  • बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF), सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF), सशस्त्र सीमा बल (SSB) की महिला कर्मियों का दल, बैंड और बाइक कॉन्टिजेंट भी शामिल हुआ।
  • परेड में पहली बार BSF, CRPF और SSB की महिला अधिकारियों ने भी डेयरडेविल बाइकर्स की परेड में हिस्सा लिया। टीम ने 350 CC की रॉयल एनफील्ड बुलेट पर करतब दिखाए।
  • परेड में पहली बार मिडियम रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल सिस्टम (MRSAM) देखने को मिली, जिसे लेफ्टिनेंट सुमेधा तिवारी ने लीड किया। लेफ्टिनेंट अनन्या शर्मा और फ्लाइंग ऑफिसर आसमा शेख सुखोई-30 फाइटर जेट की पायलट बनकर शामिल हुईं।
  • पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में फ्रांस का 95 सदस्यों वाला दस्ता मार्च करते दिखा। 30 सदस्यों वाले मार्चिंग बैंड ने भी परेड में हिस्सा लिया। विदेशी दस्ते में 6 भारतीय भी नजर आए।
  • भारतीय गणतंत्र दिवस की परेड में पहली बार फ्रांस की एयरफोर्स के राफेल जेट और मल्टी-रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने भी फ्लाई पास्ट किया।
  • परेड में पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर बेस्ड झांकी देखने को मिली, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय की थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ