---विज्ञापन---

देश angle-right

Republic Day 2024 Parade: कर्तव्य पथ पर उड़ान भरेगा राफेल, तीनों सेना की महिला टुकड़ी होंगी शामिल 

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यहां 15 फरवरी तक पैराग्लाइडर, ड्रोन आदि पर प्रतिबंध है।

---विज्ञापन---

पवन मिश्रा, नई दिल्ली

Republic Day 2024: रिपब्लिक डे परेड की जानकारी देते हुए मंगलवार को मेजर जनरल सुमित मेहता ने बताया कि 26 जनवरी को सुबह 10:30 बजे विजय चौक से परेड शुरू होगी। यह परेड कर्तव्य पथ तक जाएगी। दिल्ली एरिया कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार परेड कमांडर होंगे यानि उसका नेतृत्व करेंगे।

---विज्ञापन---

तीन परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं में से दो रहेंगे उपस्थित 

मेजर जनरल ने आगे बताया कि इस बार 75वें गणतंत्र दिवस पर पहली बार है जब जल, थल और वायु तीनों सेनाओं की महिला टुकड़ी कर्तव्य पथ पर परेड करेंगी। वहीं, इस कार परेड के दौरान झांकियों की थीम ‘विकसित भारत और नारीशक्ति’ है। उन्होंने आगे बताया तीन (जीवित) परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं में से दो कैप्टन योगेन्द्र यादव और सूबेदार मेजर संजय कुमार गणतंत्र दिवस परेड में उपस्थिति रहेंगे।

---विज्ञापन---

फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ आए हैं इंडियन और नेपाली मूल के सैनिक 

जानकारी के अनुसार इस बार परेड में किए बदलावों में कल्चर मंत्रालय सबसे पहले आगे होगा। फिर उसके पीछे भारतीय सेना, भारतीय नौसेना उसके बाद भारतीय वायुसेना, अर्ध सैनिक बलों की टुकड़ी और फिर राज्यों की झांकियां होंगी। इन सब के बाद आखिरी में एयरफोर्स का फ्लाई पास्ट होगा। इस बार समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन शामिल होंगे। उनके साथ फ्रांसिसी वायु सेना और अन्य बल कर्मी भी आए हैं, यह सैनिक इंडियन और नेपाली मूल के निवासी हैं। जब यह दल मार्च करेगा तो उनके ऊपर से फ्रांसीसी रॉफेल विमान उड़ान भरेगा।

सुरक्षा कड़ी, इन चीजों पर प्रतिबंध

मेजर जनरल ने बताया कि भारतीय वायुसेना के फ्लाईपास्ट में लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और परिवहन विमान समेत 51 विमान शामिल होंगे। इसमें विमानों में 15 महिलाएं होंगी। वहीं, अब तक 21 परमवीर चक्र विजेता के नामों की घोषणा हो चुकी है। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यहां 15 फरवरी तक पैराग्लाइडर, ड्रोन आदि पर प्रतिबंध है।

First published on: Jan 23, 2024 03:12 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola