हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Republic day 2023: 412 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 6 को कीर्ति और 15 को शौर्य चक्र सम्मान

विज्ञापन

Republic day 2023: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 412 जांबाजों को वीरता पुरुस्कार दिए जाने का ऐलान किया गया है। इनमें 6 जांबाजों को कीर्ति चक्र, 15 को शौर्य चक्र दिया गया है। जानकारी के अनुसार मेजर शुभांग और नायक जीतेंद्र सिंह को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, मेजर आदित्य भदौरिया, कैप्टन अरुण कुमार, कैप्टन युद्धवीर सिंह, कैप्टन राकेश टीआर, नायक जसबीर सिंह (मरणोपरांत), लांस नायक विकास चौधरी और कांस्टेबल मुदासिर अहमद शेख (मरणोपरांत) को शौर्य चक्र मिलेगा।

और पढ़िए – राजस्थान के भरतपुर गिरा क्रैश एयरक्राफ्ट, एक पायलट की मौत

विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक 19 परम विशिष्ट सेवा मेडल, 3 उत्तम युद्ध सेवा मेडल, एक बार टू अति विशिष्ट सेवा मेडल, 32 अति विशिष्ट सेवा मेडल, 8 युद्ध सेवा मेडल, एक बार टू सेना मेडल (वीरता) और 92 सेना पदक (वीरता) के लिए दिए जाएंगे। कुल 901 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें 140 कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक (PMG), 93 को राष्ट्रपति के पुलिस पदक (PPM) और 668 को मेधावी सेवा (PM) के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

और पढ़िए – मध्य प्रदेश के मुरैना में सुखोई और मिराज फाइटर आपस में टकराए, दोनों पायलट सुरक्षित

विज्ञापन

140 वीरता पुरस्कारों में से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 80 पुलिसकर्मियों और जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के 45 पुलिसकर्मियों को उनकी वीरता के लिए पदक प्रदान किए गए। वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वालों में 48 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) से, 31 महाराष्ट्र पुलिस से, 25 जम्मू-कश्मीर पुलिस से, नौ झारखंड से और दिल्ली पुलिस, छत्तीसगढ़ पुलिस तथा सीमा सुरक्षा बल (BSF) से सात-सात कर्मी हैं। इनमें शेष अन्य राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों एवं CAPF के जवान हैं।

और पढ़िए –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola