PM Modi Residence: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास के ऊपर सोमवार को कथित तौर पर एक अज्ञात उड़ने वाली वस्तु देखी गई, जिसके ड्रोन होने का संदेह है। दिल्ली पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में जांच पड़ताल जारी है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उन्हें सुबह 5:30 बजे स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) से सूचना मिली कि लोक कल्याण मार्ग इलाके में पीएम आवास के ऊपर एक अज्ञात उड़ने वाली वस्तु देखी गई है।
जानकारी के मुताबिक, पीएम आवास का इलाका ‘नो-फ्लाई’ जोन के अंतर्गत आता है। दिल्ली पुलिस ने कहा, “एनडीडी नियंत्रण कक्ष में प्रधानमंत्री आवास के पास एक अज्ञात उड़ने वाले वस्तु के संबंध में एक सूचना प्राप्त हुई थी। एसपीजी ने सुबह 5:30 बजे पुलिस से संपर्क किया था। पुलिस ने बताया कि आस-पास के इलाकों में गहन तलाशी ली गई लेकिन अभी तक ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली है।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में Sena vs Sena के बाद अब NCP vs NCP! जानें विधानसभा में एमवीए और एनडीए का पूरा गणित
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम (एटीसी) से भी संपर्क किया गया है और उन्हें पीएम आवास के पास ऐसी कोई उड़ने वाली वस्तु नहीं मिली है। अधिकारियों ने कहा, “फिलहाल संवेदनशील इलाका होने के कारण पुलिस जांच कर रही है। तथ्यों की पुष्टि के बाद ही चीजें स्पष्ट होंगी।”
पांच बंगलों को मिलाकर बनाया गया है ‘पंचवटी’
प्रधानमंत्री मोदी का सरकारी आवास दिल्ली के लुटियंस जोन के लोक कल्याण मार्ग पर स्थित है। पीएम मोदी यहां साल 2014 से रह रहे हैं। उनके बंगले का आधिकारिक नाम ‘पंचवटी’ है। इसे 5 बंगलों को मिलाकर बनाया गया है। इसमें पंचवटी में पीएम निवास और ऑफिस के अलावा एक गेस्ट हाउस और स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के लिए भी एक बंगला आवंटित है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
3 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
3 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
5 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
8 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
8 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
8 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
9 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
10 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines