Repeat of Rhiya Ahir Moment In Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 2 अक्तूबर 2026 को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान एक युवा महिला चर्चा का केंद्र बन गई, जब उसे हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को ले जा रही पुलिस बस के सामने खड़े देखा गया. ये वीडियो तेजी से ऑनलाइन फैल गया और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसकी तुलना जुलाई में मुंबई की मॉडल रिया अहीर के वायरल प्रोटेस्ट वाले वीडियो से की.
जंतर-मंतर पर महिला ने बस रोकी
जंतर-मंतर के वीडियो में अज्ञात महिला को गाड़ी के रास्ते में सीधे खड़े और अपना हाथ उसके सामने रखे हुए देखा गया. वो बस को आगे बढ़ने से रोकने कोशिश कर रही थी, जबकि अंदर मौजूद प्रदर्शनकारियों को ले जाया जा रहा था. पुलिसकर्मी उसे हटने के लिए कहते हुए दिखे, लेकिन वो कुछ वक्त तक गाड़ी के सामने ही खड़ी रही. ये घटना जल्द ही शुक्रवार के आंदोलन के सबसे पॉपुलर मोमेंट में से एक बन गई.
महिला की पहचान अभी सामने नहीं आ पाई है. सोशल मीडिया पर लोगों के मिले-जुले रिएक्शंस आए; कुछ यूजर्स ने इस काम की तारीफ की, जबकि दूसरों ने सवाल उठाया कि क्या ये घटना पहले से तय थी या ऑनलाइन अटेंशन पाने के लिए की गई थी.
यह भी पढ़ें- कौन हैं 27 साल की रिया अहीर? जो मुंबई पुलिस की वैन के आगे ‘दीवार’ बनकर हुईं खड़ी
ज्ञानेश कुमार का विरोध प्रदर्शन
ये घटना तब हुई जब राजनीतिक दल, स्टूडेंट ग्रुप और सिविल सोसाइटी के मेंबर्स चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध करने के लिए दिल्ली में इकट्ठा हुए थे. प्रदर्शनकारियों ने वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (SIR) पर चिंता जताई और चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग की.
जंतर-मंतर तक लोगों के पहुंचने पर रोक लगाने के बाद, दिल्ली पुलिस ने 2 अक्टूबर 2026 के प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. हिरासत में लिए गए लोगों की सही संख्या को लेकर अलग-अलग रिपोर्टें थीं, जिनमें संख्या 550 से ज्यादा से लेकर तकरीबन 1,000 तक बताई गई.
रिया अहीर की क्यों आई याद?
दिल्ली के वीडियो ने कई यूजर्स को जुलाई में मुंबई में हुई एक ऐसी ही घटना की याद दिला दी. शिवाजी पार्क में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध प्रदर्शन के दौरान, 27 साल की मॉडल और एक्ट्रेस रिया अहीर को हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को ले जा रही पुलिस वैन के सामने खड़े देखा गया था.
यह भी पढ़ें- राजनीति में आएंगी रिया अहीर? मुंबई ‘नीट पेपर लीक’ में पुलिस वैन रोककर बनी थीं ‘वायरल गर्ल’
रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिससे वो उस विरोध प्रदर्शन का एक अहम चेहरा बन गईं. वो तकरीबन 40 मिनट तक गाड़ी के सामने खड़ी रही थीं. इसलिए दिल्ली की हाल की घटना ने इन दोनों सीन को कंपेयर करने का मौका दिया, बेहद मुमकिन है कि आने वाले वक्त में दिल्ली के इस महिला की पहचान सामने आएगी.
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
6 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
6 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
6 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
8 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
10 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
11 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
14 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
14 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
14 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines