मंगलवार को संसद के मानसून सत्र में परीक्षा संशोधन विधेयक पर चर्चा हुई. इस दौरान समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मोदी सरकार को जमकर घेरा. उन्होंने लोकसभा में कहा कि कानून बनने के बाद भी बड़े पैमाने पर पेपर लीक हुए. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधान को हटाकर प्रधानमंत्री को बचा लिया गया. अखिलेश ने कहा- ”जब धर्मेंद्र प्रधान संसद) पहुंचे, तो सदन के बाहर उनका स्वागत किया गया. सोचिए सदस्यों को कितनी बड़ी राहत मिली होगी और वो किस बड़े संकट से बच गए. एक ‘प्रधान’ को हटाकर, आपने असल में ‘प्रधानमंत्री’ को बचा लिया.”
ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बड़ा खुलासा! सरकार ने पहले CJP को दिया था यह ऑफर
‘नफरत की राजनीति कर रही बीजेपी’
समाजवादी पार्टी चीफ ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी नफरत की राजनीति कर रही है. उन्होंने संसद मार्च के दौरान बच्चों पर हुई बर्बरता को लेकर कहा कि सरकार इमरजेंसी से कम अन्याय नहीं कर रही. अखिलेश ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इमरजेंसी के बाद भी इंसाफ हुआ था और अब भी न्याय होगा. समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा, “जो लोग चढ़ावे की चोरी नहीं रोक पाए, वो पेपर लीक कैसे रोक सकते हैं? उन्होंने मौजूदा कानून में बस एक संशोधन पेश किया है. आप किसे धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं? अगर कानून असरदार होता, तो BJP के दस साल के कार्यकाल में 20 परीक्षाओं के पेपर कैसे लीक हो जाते?”
‘सरकार झुकती है, बस झुकाने वाला चाहिए’
अखिलेश ने कहा- “जब से सरकार बनी है तब से सरकार कोशिश कर रही है कि शिक्षा, परीक्षा, यूनिवर्सिटी का ताना बाना पूरा ध्वस्त हो जाए. उसको एक रंगी बना दे हम, उसमें अंडरग्राउंड के लोग शामिल हो जाएं.” उन्होंने आगे कहा- यूपी सबसे बड़ा राज्य है, जहां से प्रधानमंत्री चुन कर आ रहे हैं, वहां तक पेपर लीक हो रहा है. एनटीए जो सबसे विश्वनीय संस्था है उसमें आउटसोर्स पर अपने कर्मचारियों को रखा हुआ है.” SP चीफ ने कहा- ”सरकार को इस बात का घमंड था कि वो कभी झुकती नहीं है, लेकिन नई पीढ़ी के लोगों ने ये नारा दिया कि उसे झुकाने वाले की ज़रूरत है और सच में, सरकार झुकती है.”
ये भी पढ़ें: Monsoon Session LIVE Updates: ‘जब ये फेल होते हैं तो कानून बदलते हैं…’, लोकसभा में बोले अभिषेक बनर्जी
संबंधित खबरें
ओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
33 mins ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
3 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
3 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
3 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
4 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
4 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
4 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
5 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
6 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines