रील बनाने की दीवानगी एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में एक 17 वर्षीय युवक तीर्थराज बरसागड़े की तालाब में डूबने से मौत हो गई। हादसा रविवार शाम पवनी तहसील के चुल्हाळ गांव के पास एक खेत के तालाब में हुआ, जब तीर्थराज अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया के लिए रील बना रहा था।
मदद के लिए चिल्लाता रहा, दोस्त समझते रहे एक्टिंग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीर्थराज गहरे पानी में फिसल गया और डूबने लगा। वह मदद के लिए चिल्ला रहा था, लेकिन उसके दोस्तों को लगा कि यह सब रील की एक्टिंग का हिस्सा है। वे मोबाइल कैमरे से उसका वीडियो बनाते रहे। जब सच्चाई समझ में आई, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही अड्याल पुलिस मौके पर पहुंची और तीर्थराज का शव तालाब से बाहर निकाला गया। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने अड्याल थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
तीर्थराज को रील बनाना बेहद पसंद था। सोशल मीडिया पर मशहूर होने का शौक उसे अक्सर ऐसे जोखिम भरे कदम उठाने पर मजबूर करता था। यह हादसा एक बार फिर दिखाता है कि थोड़ी सी प्रसिद्धि के लिए उठाया गया एक गलत कदम जानलेवा साबित हो सकता है। भंडारा की यह घटना सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि एक चेतावनी है। यह समय है जब अभिभावक और समाज मिलकर युवाओं के डिजिटल व्यवहार पर नज़र रखें। सोशल मीडिया की दौड़ में कहीं ज़िंदगी पीछे न छूट जाए।
गया में भी रील बनाते वक्त गई जान
वहीं, बिहार के गया में रील बनाते वक्त एक शख्स की मौत हो गई है। दरअसल, एक शख्स ट्रेन से सफर कर रहा था और वह ट्रेन से गिर गया। इसी दौरान एक दूसरी ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए और शख्स की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, शख्स टनकुप्पा स्टेशन से गया-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार हुआ था। रेलकर्मियों के अनुसार, वह अपने दोस्त के साथ रील बना रहा था। इस दौरान वह ट्रेन से नीचे गिर गया।
यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से सड़कें ब्लॉक, हिमाचल में बादल फटने से बाढ़; बारिश से किस राज्य में कैसे हालात?
शख्स ट्रेन से नीचे गिरने के बाद दूसरी पटरी पर पड़ा रहा, वह बेहद पीड़ा में था और छटपटा रहा था। तभी उसी पटरी पर कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस आ गई। शख्स उसकी चपेट में आ गया और उसके दोनों पैर कट गए। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उसका अधिक खून बह चुका था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
संबंधित खबरें
'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
18 mins agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
40 mins agoLIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
1 hr agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
2 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
2 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
9 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
9 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
10 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
12 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines