Flight Delay reasons in hindi: उत्तर भारत में कोहरे के चलते रोजाना बड़ी संख्या में उड़ानें देरी से चल रही हैं। अकेले दिल्ली एयरपोर्ट से यह संख्या 100 से ज्यादा है। आखिर ऐसा क्या है जो कोहरे में उड़ानों की रफ्तार थाम देता है। जबकि हाल ही में एविएशन कंट्रोल अथॉरिटी नागर विमानन महानिदेशालय (Directorate General of Civil Aviation) ने हवाईअड्डों पर CAT 3B लागू करने और उड़ानों का सुचारू रूप से संचालन करने के निर्देश दिए हैं।
सभी एयरपोर्ट पर CAT 3B नहीं है
पहले तो समझिए यह CAT 3B है क्या। दरअसल, CAT 3B इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) रनवे पर लगी एक तकनीक है। यह एक तरह का गाइडंस सिस्टम है, जिसमें रेडियो सिग्नलों और हाई क्वालिटी लाइट्स के जरिए फ्लाइट को उतरने में मदद की जाती है। यह सिस्टम ऑटो मोड में तब काम में लाया जाता है जब कोहरे या अन्य किसी कारण से रनवे पर द्श्यता 200 मीटर से कम होती है। 50 मीटर से कम में यह काम नहीं करता है। दिल्ली में तीन में से केवल दो रनवे पर यह तकनीक है। ऐसे ही सभी एयरपोर्ट पर यह प्रणाली नहीं है।
इंडिया में केवल इन एयरपोर्ट पर CAT 3B तकनीक
- दिल्ली एयरपोर्ट
- अमृतसर
- जयपुर
- लखनऊ
- कोलकाता
सभी पायलट प्रशिक्षित नहीं
अव्वल तो सभी हवाईअड्डों पर CAT 3B रनवे नहीं हैं इसके अलावा जिस समय इसका यूज किया जा रहा हो उस समय फ्लाइट में इसे लेकर प्रशिक्षत पायलट होना अनिवार्य है। एक रिपोर्ट के अनुसार इंडिया में वर्तमान में 4804 पायलट हैं जिसमें तकरीबन 2979 कैप्टन और 1825 को पायलट कोहरे में उतरने के लिए प्रशिक्षित हैं। ऐसे में जब कभी यह लागू हो तो प्रशिक्षत पायलट न होने पर उड़ान आसपास के राज्यों में डायवर्ट की जाती है।
उड़ान में देरी होने के यह भी हैं कुछ कारण
- एयर ट्रैफिक कंट्रोल से विमान को हैंगर (पार्किंग) से रनवे तक ले जाने की परमिशन मिलने में देरी
- एक बार फ्लाइट लेट होने पर उसके पीछे पेंडिंग उड़ानों की कतार लग जाती है
- चेकइन से विमान में बैठने तक की प्रक्रिया में देरी होना
- कई बार क्रू मेंबर दूसरी फ्लाइट से आते हैं (ड्यूटी) जिन्हें आने में देरी होती है।
- तकनीकी कारण, पायलट विमान की आवाज या अन्य तकनीकी सिग्नल न मिलने पर उड़ान से पहले सेफ्टी सुनिश्चित करता है
संबंधित खबरें
चिनाब पुल, 1200 फीट ऊंचाई, 100KM रफ्तार... दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर दौड़ती 'वंदे भारत' का वीडियो आया सामने
9 mins agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
10 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
12 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
12 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
16 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
17 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
18 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
18 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
19 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines