हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Reasi Terror Attack: रियासी आतंकी हमले को लेकर NIA का बड़ा एक्शन, राजौरी में 5 जगह रेड

Reasi Terror Attack Update: रियासी आतंकी हमले के मामले में एनआईए ने अपनी जांच तेज कर दी है। जम्मू कश्मीर के राजौरी में एनआईए टीम ने पांच जगहों पर रेड की है। रियासी में आतंकियों ने 9 लोगों की जान ले ली थी। हमले के बाद बस खाई में जा गिरी थी। बाद में इसकी जांच एनआईए को सौंपी गई थी।

विज्ञापन

Reasi Terror Attack Case: रियासी आतंकी हमले की जांच के लिए एनआईए ने राजौरी में 5 जगहों पर रेड की है। 9 जून को जम्मू कश्मीर के रियासी में श्रद्धालुओं की बस को आतंकियों ने निशाना बनाया था। हमले में 9 लोगों की मौत हुई थी। फायरिंग के बाद बस खाई में जा गिरी थी। मृतकों में 1 बच्चा भी शामिल था। इस हमले की जांच 15 जून को एनआईए को सौंपी गई थी। अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इसी संदर्भ में राजौरी में छापामारी की है।

यह भी पढ़ें:RBI का बैंकों के लिए नया अलर्ट; साइबर हमले का खतरा मंडराया, दुरुस्त रखें सिस्टम

एजेंसी ने ओवरग्राउंड वर्कर्स और हाईब्रिड आतंकियों से जुड़े 5 स्थानों पर सर्चिंग की है। 9 जून को रियासी के पौनी इलाके में रेकी के बाद बस पर अटैक किया गया था। श्रद्धालुओं से भरी बस शिव खोरी से कटरा जा रही थी। आतंकियों की भीषण गोलीबारी के कारण बस का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा था। जिस कारण बस खाई में गिर गई थी। 9 लोगों की जान हमले में चली गई थी, जिसमें एक मासूम भी था। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर आतंकियों की तलाश की थी। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा था।

हाकम खान से सिर्फ 6 हजार में बेचा था ईमान

गृह मंत्रालय के आदेशों पर जांच एनआईए को दी गई थी। सबसे पहले हाकम खान नाम के शख्स को अरेस्ट किया गया था। एनआईए के अनुसार हाकम ने ही आतंकवादियों को रहने और खाने पीने के लिए जगह मुहैया करवाई थी। बाद में एनआईए को आतंकियों और ओजीडब्ल्यू के बीच संबंधों को लेकर कई सबूत मिले थे। जांच में पता लगा था कि आतंकियों ने हाकम को सिर्फ 6 हजार रुपये मदद के बदले दिए थे। 3 आतंकी उसने अपने घर में ठहराए थे। हाकम ने आतंकियों की गतिविधियों में भी मदद की थी।

यह भी पढ़ें:शादी करके दिखाते हसीने सपने, चीन ले जाकर करवाते देह व्यापार; बांग्लादेश में गरीब लड़कियों को खरीदने वाला गैंग

जून के हमले में जम्मू कश्मीर में कई आतंकी हमले हो चुके हैं। जिसके बाद गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में गृह मंत्रालय में रिव्यू मीटिंग हुई थी। पीएम मोदी ने भी हमलों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की थी। पीएम और गृह मंत्री ने कहा था कि सरकार ने हमलों को गंभीरता से लिया है। लोकल एडमिनिस्ट्रेशन से भी हालात का जायजा लिया गया था।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें