Saurav Gupta Reasi Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के रियासी में 9 जून की रात को हुए आतंकी हमले में 9 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में 21 साल का सौरव गुप्ता भी शामिल था। हालांकि सौरव चाहता तो अपनी जान बचा सकता था। मगर बस में अन्य यात्रियों को हमले के बारे में आगाह करते हुए सौरव ने अपनी जान की परवाह नहीं की और गोली उसकी गर्दन से आर-पार हो गई।
पत्नी के साथ वैष्णों देवी गया था सौरव
दिल्ली का रहने वाला सौरव गुप्ता अपनी पत्नी शिवानी गुप्ता के साथ माता वैष्णों देवी के दर्शन करने गया था। शादी के दो साल बाद भी दोनों कपल को कोई बच्चा नहीं हुआ। ऐसे में दोनों कपल माता से बच्चे का वरदान मांगने गए थे। मगर शिवानी को क्या पता था कि उसका पति ही हमेशा के लिए छिन जाएगा।
घर पर किया था वीडियो कॉल
9 जून को वैष्णों देवी के दर्शन करके लौटे सौरव और शिवानी ने शिवखोड़ी जाने का मन बनाया। ऐसे में दोनों कपल बस में सवार होकर शिवखोड़ी के लिए रवाना हो गए। सौरव अपनी पत्नी के साथ ड्राइवर के पीछे वाली सीट पर बैठा था। हमले से कुछ देर पहले ही शिवानी ने अपनी दादी सास के साथ वीडियो कॉल पर बात की थी।
गर्दन में लगी गोली
सौरव के चाचा मनोज गुप्ता के अनुसार हमले के वक्त कई यात्री थककर सो गए थे। मगर सौरव जाग रहा था। आतंकियों ने जैसे ही बस पर हमला किया, ड्राइवर को गोली लग गई। हालांकि बस में सो रहे यात्रियों को सावधान करने के लिए सौरव अपनी सीट से खड़ा हुआ और सभी को आगाह करने लगा। इसी दौरान बस भी बेकाबू हो चुकी थी। मगर सौरव ने सभी यात्रियों को सुरक्षित रखने की पूरी कोशिश की। मगर तभी आतंकियों की बंदूक से निकली एक गोली सौरव की गर्दन से आर-पार हो गई। शिवानी की आंखों के सामने उसके पति ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।
दिल्ली में हुआ अंतिम संस्कार
इससे पहले शिवानी कुछ कर पाती कि बस खाई में गिर गई। इस हादसे में शिवानी के पैर और चेहरे पर कई फ्रैक्चर आ गए। शिवानी को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सौरव के पिता कुलदीप गुप्ता बेटे के शव को दिल्ली लेकर आए। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में घर के पास मौजूद श्मशान घाट पर सौरव का अंतिम संस्कार हुआ।
सेना की वर्दी में आए थे आतंकी
पति को खोकर शिवानी को गहरा सदमा लगा है। वहीं सौरव के चाचा मनोज गुप्ता ने भारतीय सेना से खास गुजारिश की है। मनोज गुप्ता ने घटना के आरोपियों को पकड़ कर मौत के घाट उतारने की दर्ख्वास्त की है। बता दें कि आतंकियों ने सेना की वर्दी में बस पर हमला किया था। इस हमले में 9 लोगों की जान चली गई और 33 से ज्यादा लोग घायल थे।
संबंधित खबरें
CEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
1 hr agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
2 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
3 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
4 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
4 hrs agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
5 hrs agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
5 hrs ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
7 hrs ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
7 hrs agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines