Reasi Terror Attack: जम्मू कश्मीर में बीते दिन हुए आतंकी हमले ने हर किसी को दहला कर रख दिया है। जहां एक तरफ नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ समारोह चल रहा था। तो दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर से चौंकाने वाली खबर सामने आई। वैष्णो देवी के दर्शन करने गए श्रद्धालुओं की बस पर कुछ आतंकियों ने हमला कर दिया। लगातार हुई फायरिंग में बच्चों समेत 10 लोगों की जान चली गई और 33 से ज्यादा लोग घायल हैं। कई बड़े नेताओं ने भी इस हमले की आलोचना की है।
राष्ट्रपति ने की निंदा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट शेयर करते हुए लिखा जम्मू कश्मीर के रियासी इलाके में श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले से काफी दुखी हूं। ये मानवता के खिलाफ कायर्तापूर्ण कदम है। देश पीड़ितों के साथ खड़ा है। मैं सभी के जल्द स्वास्थय होने की कामना करती हूं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने की आलोचना
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी पीएम के शपथ समारोह में शामिल हुए थे। हालांकि आतंकी हमले की खबर मिलते ही उन्होंने एक्स प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। खरगे ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पीएम के शपथ के दौरान जम्मू कश्मीर में बस पर हुए आतंकी हमले में 10 भारतीयों की जान चली गई है। हम भारतीयों पर हुए आतंकी हमले और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति किए गए अपमान की कड़ी निंदा करते हैं। तीन महीने पहले पहलगाम में टूरिस्टों पर फायरिंग हुई थी। इससे मोदी सरकार के शांति और अमन के दावे पर सवाल उठते हैं। आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट होकर खड़ा है।
राहुल गांधी ने किया ट्वीट
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रियासी हमले पर रिएक्शन देते हुए कहा कि ये आतंकी हमला कायरतापूर्ण और दुखद है। यह घटना जम्मू कश्मीर में सुरक्षा हालातों की वास्तविक छवि पेश करती है। मैं पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।
यूपी सीएम योगी ने की निंदा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आतंकी हमले की आलोचना की है। यूपी सीएम ने लिखा कि जम्मू कश्मीर में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर कायराना हमला दुखद है। मेरी संवेदनाएं परिजनों के साथ हैं। मेरी प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और सभी घायलों को जल्द स्वास्थय लाभ प्रदान करें।
पीएम मोदी ने नहीं दिया रिएक्शन
हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है। मगर उन्होंने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल से घटना की जानकारी ली है। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट शेयर करते हुए लिखा कि पीएम मोदी ने स्थिति का जायजा लिया है और मुझसे नजर रखने के लिए कहा है। इस हमले के पीछे जो भी लोग हैं उन्हें सजा जरूर मिलेगी। पीएम मोदी ने सभी पीड़ितों को हर मुमकिन सहायता प्रदान करने का आदेश दिया है।
इसके अलावा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कंगना रनौत और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्लाह ने भी रियासी आतंकी हमले पर शोक व्यक्त किया है।
संबंधित खबरें
गुजरात में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर पीएम मोदी ने दिलाई एकता की शपथ
38 mins agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
1 hr agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
1 hr agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
2 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
2 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
3 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
3 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
5 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
6 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines