Reasi Terror Attack Latest Update: रियासी हमले में पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। हाकमदीन से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उसका पड़ोसी भी आतंकियों की साजिश में शामिल था। हाकमदीन ने NIA को बताया है कि पड़ोसी मोहम्मद फारूक हमले की साजिश रचने में शामिल था। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद फारूक समेत एक और युवक को हिरासत में लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। NIA की पूछताछ में हाकमदीन ने कबूल किया है कि आतंकियों का साथ देने वाला वो अकेला नहीं था। हाकमदीन इस वक्त NIA की कस्टडी में है। रियासी में 9 जून को यात्रियों की बस पर आतंकियों ने हमला किया था। जिसमें 9 लोगों की जान चली गई थी। वहीं, 33 यात्री घायल हुए थे।
रियासी आतंकी हमले के मामले में अभी तक सुरक्षाबल 50 संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर चुके हैं। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस की टीम को अंदेशा है कि हमले में कोई स्थानीय नागरिक की तो भूमिका नहीं? पुलिस अधिकारियों के अनुसार कई लोगों से पूछताछ की गई है। कई लोगों को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है। आतंकियों का साथ देने वाले हाकमदीन से बारीकी से तथ्यों के बारे में पता किया जा रहा है। वहीं, हाकमदीन की पत्नी को भी गिरफ्तार करने की चर्चा चली थी। लेकिन पुलिस ने इससे इनकार कर दिया।
तीन आतंकियों ने दिया था हमले को अंजाम
एसएसपी मोहिता शर्मा के अनुसार तीन पाकिस्तानी आतंकियों ने बस पर घात लगाकर हमला किया था। हमले के समय उनका एक मददगार मौके पर मौजूद था। आंतकी हमले के बाद भाग गए थे। बस में सवार लोग धार्मिक स्थल से लौट रहे थे।
संबंधित खबरें
'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
2 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
2 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
2 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
3 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
4 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
4 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
4 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
5 hrs ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines