Reasi Terrorist Attack : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में श्रद्धालुओं से भरी बस पर हुए आतंकी हमले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। इस मामले में सुरक्षा बलों ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसने आतंकियों की मदद की थी। उसने न सिर्फ आतंकवादियों को अपने घर में ठहराया था, बल्कि गाइड करने का भी काम किया था। इसे लेकर जम्मू-कश्मीर ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा किया। आइए जानते हैं कि कौन है आतंकियों का मददगार?
आतंकियों का मददगार कौन?
इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रियासी से आतंकी के सहयोगी हाकम दीन को गिरफ्तार किया। उसकी उम्र 45 साल बताई जा रही है। वह मूलरूप से रजौरी का रहने वाला है। उसने आतंकियों को अपने घर में पनाह दी और खाना खिलाया। उक्त व्यक्ति ने गाइड का काम भी किया और घटना स्थल तक पहुंचने में उनकी मदद की, जहां आतंकियों ने बस पर अटैक किया था। इसके बदले में आरोपी को सिर्फ 6 हजार रुपये मिले थे, जिसके लिए उसने आतंकी हमले में 9 भारतीय मरवा दिए।
यह भी पढ़ें : गौर से देखिए, ये ही है Reasi Attack का गुनहगार, सूचना देने पर मिलेंगे 20 लाख
आरोपी को आतंकी हमले की पहले से थी जानकारी
हाकम दीन को पहले से पता था कि बस पर आतंकी हमला होने वाला है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि इस हमले में तीन आतंकवादी शामिल थे। ये तीनों आतंकी पाकिस्तानी हैं, जिन्होंने रियासी जिले में भक्तों से भरी बस को अपना निशाना बनाया। इसे लेकर पुलिस का कहना है कि जल्द ही तीनों आतंकियों को पकड़ लिया जाएगा। आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस अबतक करीब 150 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इस आतंकी हमले की यह पहली गिरफ्तारी है।
जानें पुलिस ने क्या कहा?
रियासी आतंकी हमले पर एसएसपी मोहिता शर्मा ने बताया कि हाकम दीन ने कबूला है कि उसने इन आतंकवादियों को खाना और रहने की जगह मुहैया कराई थी। वो भी आतंकियों के साथ घटनास्थल पर रुका था। उसने फायरिंग की आवाजें भी सुनी हैं। घटना के बाद वो उनको लेकर भी निकला है। 3 बार आतंकवादी उसके घर पर आए हैं। आरोपी को आतंकवादियों को घटना स्थल पर ले जाने के लिए कहा गया था, जिसके लिए उसे 6000 रुपए भी मिले।
यह भी पढ़ें : 4 दिन 4 आतंकी हमले और ये 4 आतंकी, पहचान लीजिए इन दहशदगर्दों को
जानें क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि रियासी में 9 जून को आतंकियों ने शिवखोड़ी से दर्शन कर वैष्णो देवी लौट रही एक बस पर गोलीबारी कर दी थी। एक गोली ड्राइवर के सिर लगी, जिससे बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इसके बाद भी आतंकी बस पर फायरिंग करते रहे, जिसमें 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 41 यात्री घायल हो गए।
संबंधित खबरें
पंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
28 mins agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
1 hr agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
1 hr agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
2 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
3 hrs agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
11 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
12 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
14 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines