Operation Sindoor Reactions: 'छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं, मिटा देंगे; JP नड्डा का पाकिस्तान को भारत का पैगाम

Operation Sindoor: भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और POK में एयर स्ट्राइक कर दी है। दुश्मन देश में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया है। पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है, जिस पर देश और दुनियाभर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Pm Modi Operation Sindoor

भारत ने पाकिस्तान पर हमला कर दिया है। 7 मई को अलसुबह 2 से 3 बजे के बीच भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में एयर स्ट्राइक की, जिसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है। एयर स्ट्राइक का मकसद पाकिस्तान और POK में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करना है।

विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल 2025 दिन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले का जवाब है। आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के हेड ऑफिस को टारगेट किया है। वहीं ऑपरेशन सिंदूर पर देश और दुनियाभर से प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। आइए जानते कि ऑपरेशन सिंदूर पर किसने क्या कहा?

विज्ञापन

LIVE UPDATES

नृशंस हत्या का मुंहतोड़ जवाब दिया: अमर अरोड़ा

Operation Sindoor Live: पंजाब आप अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री अमन अरोड़ा कहते हैं कि कल पहलगाम में 26 लोगों की नृशंस हत्या का भारतीय सेना और देशवासियों ने मुंहतोड़ जवाब दिया...पंजाब की पाकिस्तान के साथ लगती सीमा को देखते हुए सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं। पंजाब पुलिस को दूसरी रक्षा पंक्ति के रूप में तैयार रखा गया है। सीमावर्ती जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जन सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सार्वजनिक समारोहों और कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है...पंजाब सरकार भारत सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी का पूरी तरह से पालन कर रही है।

सेना पर अत्यंत गर्व है: प्रियंका गांधी

Operation Sindoor Live: ऑपरेशन सिंदूर पर प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना पर हमें अत्यंत गर्व है। हमारे बहादुर जवान हमारी स्वतंत्रता और अखंडता को सुरक्षित रखते हैं। भगवान उनकी रक्षा करें और उन्हें धैर्य और वीरता से चुनौतियों का सामना करने की अपार हिम्मत दें।

छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं: जेपी नड्डा

Operation Sindoor Live: जेपी नड्डा ने पाकिस्तान को भारत का पैगाम दिया है कि छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा भारत की आत्मा पर हमला करने वालों को कड़ी सजा मिलेगी। भारत आतंकवाद को उसकी जड़ से उखाड़ फेंकने में सक्षम भी है और संकल्पबद्ध भी है। मिटा देंगे आतंकवाद का नासूर...

आतंकवादियों का सफाया होना चाहिए: संगीता

Operation Sindoor Live: ऑपरेशन सिंदूर पर पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले कौस्तुभ गणबोटे की पत्नी संगीता गणबोटे कहती हैं कि सेना द्वारा की गई कार्रवाई अच्छी है और इसे ऑपरेशन सिंदूर नाम देकर उन्होंने महिलाओं का सम्मान किया है। मैं आज भी कई दिनों तक रोती हूं। हम प्रधानमंत्री मोदी से ऐसी कार्रवाई की उम्मीद कर रहे थे और उन्होंने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है। आतंकवादियों का सफाया होना चाहिए।

नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे: राज्यपाल

Operation Sindoor Live: जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने एयर स्ट्राइक के बाद कहा कि मैंने जिला उपायुक्तों को संवेदनशील क्षेत्रों से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने तथा उनके लिए भोजन, आवास, भोजन, दवा और परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। हम प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। जय हिंद!

सरकार-सेना के साथ खड़े हैं: अशोक गहलोत

Operation Sindoor Live: भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर अशोक गहलोत ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करके आतंक पर कड़ा प्रहार किया गया है। कांग्रेस पार्टी और पूरा भारत इस कार्रवाई का स्वागत करता है और पूरी मजबूती से भारतीय सेना और भारत सरकार के साथ हम मजबूती से खड़े हैं।

आज पति को शांति मिली: आशान्या

Operation Sindoor Live: जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की पत्नी आशान्या ने कहा कि मैं अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं। मेरे पूरे परिवार को उन पर भरोसा था और जिस तरह से उन्होंने (पाकिस्तान को) जवाब दिया, उसने हमारे भरोसे को कायम रखा है। यही मेरे पति को सच्ची श्रद्धांजलि है। मेरे पति आज जहां भी होंगे, उन्हें शांति मिलेगी।

संजय राउत ने लिखा जय हिंद

Operation Sindoor Live: पहलगाम आतंकी हमले पर शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत का बयान आया है। उन्होंने एक शब्द लिखकर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

आतंकी ढांचे को पूरी तरह नष्ट करें: ओवैसी

Operation Sindoor Live: ऑपरेशन सिंदूर पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं हमारी रक्षा सेनाओं द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए लक्षित हमलों का स्वागत करता हूं। पाकिस्तानी डीप स्टेट को ऐसी सख्त सीख दी जानी चाहिए कि फिर कभी दूसरा पहलगाम न हो। पाकिस्तान के आतंकी ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए। जय हिन्द!

अपराधियों के छिपने की जगह नहीं: इजरायल

Operation Sindoor Live: इजरायल ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इजरायल ने ट्वीट किया कि इजरायल भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है। आतंकवादियों को पता होना चाहिए कि निर्दोष लोगों के खिलाफ उनके जघन्य अपराधों से बचने के लिए उन्हें कहीं छिपने की जगह नहीं है।

ऑपरेशन सिंदूर पर राहुल गांधी का बयान

Operation Sindoor Live: ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने अपने X हैंडल पर एक लाइन लिखकर रिएक्ट किया है।

विदेश मंत्री जयशंकर का बयान

Operation Sindoor Live: ऑपरेशन सिंदूर पर देश के विदेश मंत्री जयशंकर ने एक लाइन अपने X हैंडल पर लिखकर दुनिया को अपने इरादों से वाकिफ करा दिया।

ऑपरेशन सिंदूर पर अरविंद केजरीवाल का बयान

Operation Sindoor Live: ऑपरेशन सिंदूर पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें भारतीय सेना और अपने वीर जवानों पर गर्व है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में 140 करोड़ भारतवासी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। भारतीय सेना का साहस, हर देशवासी का विश्वास है। हम सब साथ हैं, आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ग का बयान

Operation Sindoor Live: ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकवाद के विरुद्ध भारत की राष्ट्रीय नीति अटल है। हमें अपने भारतीय सशस्त्र बलों पर बहुत गर्व है, जिन्होंने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया है। हम उनके दृढ़ संकल्प और साहस की सराहना करते हैं। पहलगाम आतंकवादी हमले के दिन से ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने के लिए सशस्त्र बलों और सरकार के साथ स्पष्ट रूप से खड़ी है। राष्ट्रीय एकता और एकजुटता समय की मांग है और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमारे सशस्त्र बलों के साथ खड़ी है।

संतोष जगदाले की बेटी का बयान

Operation Sindoor Live: पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले संतोष जगदाले की बेटी असावरी जगदाले कहती हैं कि ऑपरेशन सिंदूर का नाम सुनकर मैं खूब रोई। यह आतंकवादियों द्वारा मारे गए लोगों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि और न्याय है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का बयान

Operation Sindoor Live: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय कहते हैं कि मैं सेना को बधाई देता हूं। हमें हमेशा अपनी सेना पर गर्व है। पूरा देश चाहता था कि राफेल से नींबू मिर्च हटा दी जाए। मुझे लगता है कि जहां भी आतंकवाद पनप रहा है, हमें उसे खत्म करना होगा।

जम्मू-कश्मीर JDU अध्यक्ष का बयान

Operation Sindoor Live: जम्मू-कश्मीर जेडी(यू) अध्यक्ष जीएम शाहीन कहते हैं कि यह सही समय पर लिया गया सही फैसला था। हमले सही लक्ष्यों पर किए गए। हमले आतंकवादी ठिकानों पर किए गए। राष्ट्र ऑपरेशन सिंदूर का जश्न मनाएगा। सरकार ने साबित कर दिया कि वे जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। मैं केंद्र सरकार, भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना को बधाई देती हूं।

शुभम द्विवेदी के पिता ने जताया आभार

Operation Sindoor Live: पाकिस्तान और POK में भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक पर पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी ने प्रतिक्रिया व्यक्त की और प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय सेना को सैल्यूट किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ