priyanka chaturvedis reaction on new parliament building: भव्य समारोह के साथ मंगलवार को संसद के नए भवन में कार्रवाई शुरू हो गई थी। पुरानी के बजाय नए संसद भवन में बैठने के लिए अधिक सीटों का प्रबंध किया गया है। भवन को पूरी तरह से हाईटेक बनाया गया है। नए संसद भवन को लेकर शिवसेना यूटीबी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी की ओर से टिप्पणी की गई है। चतुर्वेदी ने कहा है कि नए भवन में संसद का सार नहीं दिख रहा है।
सिर्फ और सिर्फ इसे सेवन स्टार होटल बनाने से काम नहीं चलेगा। नया भवन सेवन स्टार होटल की तरह दिखाई दे रहा है। सभ्य ढंग से की गई बहस, सहमति या असहमति के अलावा चर्चा और निर्णय लिया जाना सब संसदीय प्रक्रिया का हिस्सा माना जाता है। सिर्फ इसको सात सितारा होटल की तरह बना देने से काम नहीं चलने वाला है।
उदयभान को दी माफी मांगने की सलाह
शिवसेना यूटीबी की सांसद यही नहीं रुकी। उन्होंने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल के खिलाफ की गई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान की टिप्पणी पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पहले ही भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की ओर से जो टिप्पणी बसपा सांसद दानिश अली को लेकर की गई है।
ये भी पढ़ें-हम हाथ जोड़ती रहीं, वे हवस मिटाते रहे, गाल काटकर पूछा कैसा लगा…गैंगरेप पीड़िता का छलका दर्द
उस पर पूरे देश में बहस छिड़ी हुई है। क्या किसी को अधिकार है कि वह किसी की निजी जिंदगी को लेकर किसी पर भी टिप्पणी कर दे। मुद्दों को लेकर टिप्पणी करने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन अगर कोई किसी को निजी तौर पर टारगेट करता है तो यह गलत है। उदयभान के बयान को लेकर प्रियंका ने उनको माफी मांगने की सलाह दी।
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर साधा निशाना
उदयभान के बयान को लेकर भाजपा की ओर से भी निशाना साधा गया है। कांग्रेस को लेकर भाजपा ने पूछा कि क्या ये मोहब्बत की दुकान है। जिसको राहुल बार-बार यूज करते हैं। पीएम और सीएम को लिए जिस प्रकार के अक्षम्य औ भयानक शब्द प्रयोग किए गए हैं। बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि क्या अब उनको कांग्रेस स्वीकार कर लेगी। क्या गलत शब्द बोलने वाले नेताओं पर कार्रवाई की जाएगी। यह कोई मोहब्बत की दुकान नहीं, कांग्रेस का गालीगलौज को सम्मान है।
वहीं, मामले में हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि मैंने जो भी कहा, वह सच था। कुछ गलत होता तो पहले ही माफी मांग लेता। भाजपा को अपने सांसदों और नेताओं पर कंट्रोल करने की कोशिश करने की जरूरत है। मैं पहले भी हुई 20 से 30 रैलियों में इसी प्रकार की बातें कह चुका हूं। अगर कोई बात भाजपा को गलत लगती है तो वे लोग कोर्ट में जा सकते हैं।
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
4 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
5 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
5 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
6 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
6 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
6 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
7 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
8 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
9 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines