विदेश घूमने का सपना हर किसी का होता है। इस सपने को अब आप कम पैसे में पूरा कर सकते हैं। आईआरसीटीसी आपके लिए बेहद ही खास और किफायती विदेश यात्रा टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के तहत आपको भूटान के खास जगहों पर घूमने का मौका मिल सकता है। बता दें कि भूटान को थंडर ड्रैगन की भूमि के नाम से जाना जाता है, जो अपनी सुंदरता से लोगों को आकर्षित करता है। ऊंची और खड़ी पहाड़ियों और नदियों के संगम से मिलकर बना ये देश अपने आप में नेचर की खूबसूरती को दर्शाता है।
कितने दिन का होगा टूर?
सोलो ट्रैवलर्स के लिए IRCTC से खास तौर पर इस पैकेज को लेकर आया है। इस टूर पैकेज में 7 दिन और 5 रात शामिल हैं। 27 मई 2025 को रात 8:20 से इंदौर से कोलकाता के लिए सबसे पहले आपको फ्लाइट लेनी होगी। इसके बाद आपको कोलकाता से आपको भूटान ले जाया जाएगा।
ये भी फढ़ें- IRCTC: ट्रेन टिकट के साथ फ्री में मिलती हैं ये 7 सुविधाएं, जानें कैसे उठाएं फायदा
मिलेगी ये सुविधा
वहां पहुंचने के बाद एक शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा भी इसी पैकेज में शामिल है। इसके अलावा भूटान यात्रा बीमा भी इसी पैकेज में दिया जाएगा। साथ ही यात्रा कार्यक्रम के अनुसार मेमोरियल फी भी पैकेज में ही शामिल होगा।
कितना होगा खर्चा?
अगर आप सोलो ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो ये पैकेज आपको 97400 रुपए में पड़ेगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति का किराया 81700 रुपए तय किया गया है। वहीं 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 79700 रुपए है।
कैसे करें बुकिंग?
इस पैकेज का कोड WBO024 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल ऐप के माध्यम से आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctc.co.in चेक कर सकते हैं।
ये भी फढ़ें- यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे पर होगी प्लेन की नाइट लैंडिंग, जानें कब होगा एयर शो
संबंधित खबरें
भारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट गाय परमेलिन, ट्रेड-इंवेस्टमेंट समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
33 mins ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर उठाए सवाल
1 hr agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
2 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय सेना ने वियतनाम के युवक को किया रेस्क्यू, अंडमान निकोबार में मर्चेंट शिप पर हुआ था घायल
4 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
12 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
14 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
15 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
16 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
19 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines