पटना: बिहार में महागठबंधन की नई सरकार बनते ही तकरार शुरू हो गई है। जेडीयू के नेता रहे आरसीपी सिंह नीतीश कुमार पर हमलवार हैं। एक बार फिर से उन्होंने नीतीश कुमार पर निशान साधा। बीजेपी में शामिल होने का ऐलान करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार सात जन्म में भी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिल्कुल झूठ बोल रहे हैं। मैं नीतीश कुमार के आदेश के बाद ही मंत्री बना। अगर नीतीश जी यह कह रहे हैं कि मैं उनसे बिना पूछे मंत्री बन गया तो वे बिल्कुल झूठ बोल रहे हैं। नीतीश कुमार लोगों से बताएं कि वे कितनी बार पाला बदलेंगे। बता दें कि भाजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने दावा किया था कि आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर उनकी मंजूरी नहीं थी। आरसीपी सिंह ने कहा कि वे बिल्कुल भाजपा ज्वॉइन करेंगे। कभी आरसीपी सिंह नीतीश कुमार के करीबी हुआ करते थे।
बीमा भारती की धमकी
जेडीयू की विधायक ने लेशी सिंह के मंत्री बनाने को लेकर सवाल खड़े किए हैं। बीमा भारती ने कहा कि लेशी सिंह को मंत्री पद से हटाया जाए नहीं तो मैं इस्तीफा दे दूंगी। अब इसपर सीएम नीतीश कुमार की भी प्रतिक्रिया आ गई है।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि हम सरकार में हर किसी को मंत्री नहीं बना सकते। बीमा भारती ने जो कहा है, उससे मुझे आश्चर्य हुआ है। पार्टी की ओर से उनको समझाया जाएगा और अगर किसी का इधर उधर का मन है तो अपना सोच ले। नीतीश कुमार ने कहा कि कैबिनेट में सभी को पद नहीं दिया जा सकता। हम उन्हें (लेशी सिंह) 2013, 2014 और 2019 में पहले ही पद दे चुके हैं। मैं हैरान हूं कि उन्होंने (बीमा भारती) ऐसा बयान दिया है।
मंत्रीमंडल में लेशी सिंह को मंगलवार को तीसरी शामिल किया गया। उन्हें कैबिनेट में खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बनाया गया है। बीमा भारती इससे नाराज हैं। लेशी सिंह को शामिल करने के कदम की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि लेशी सिंह पर कई हत्याओं का आरोप है और मुझे उन सभी लोगों के नाम पता हैं जिनकी हत्या कर दी गई है। अगर लेशी सिंह मंत्री पद से नहीं हटायी जाती हैं तो मैं इस्तीफा दे दूंगी।
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, अब भारतीयों को ये करना होगा
20 mins agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
1 hr agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
1 hr agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
1 hr agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
2 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
3 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
3 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
3 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
4 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines