कर्ज माफी ऑफर करने वाले विज्ञापनों पर RBI की चेतावनी, सतर्क रहें वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

कर्ज माफ करवाने की सेवा की पेशकश करने वाले विज्ञापनों को लेकर आरबीआई की ओर से सोमवार को एक चेतावनी जारी की गई है।

कर्ज माफी ऑफर करने वाले विज्ञापनों पर RBI की चेतावनी, सतर्क रहें वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

RBI Warning on Loan Waiver Advertisements: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सोमवार को ऐसे गुमराह करने वाले विज्ञापनों को लेकर चेतावनी जारी की है जो कर्ज माफ करने की सेवा की पेशकश करते हैं। ऐसे विज्ञापन देने वाले कर्ज माफी सर्टिफिकेट जारी करने के लिए सर्विस या लीगल फेस लेते हैं जबकि इनके पास ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं होता।

विज्ञापन

आरबीआई ने कहा है कि ऐसे काम करने वाले लोग इस तरह के विज्ञापन प्रिंट मीडिया के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय रूप से दे रहे हैं। लोगों को इस तरह के झूठे और गुमराह करने वाले अभियानों से सतर्क रहना चाहिए और ऐसी घटनाओं की जानकारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को देनी चाहिए।

विज्ञापन

कमजोर होती हैं बैंक की कोशिशें

बयान में कहा गया है कि यह भी देखने को मिला है कि कुछ स्थानों पर ऐसे काम कुछ लोग कर रहे हैं। इससे बैंकों की सिक्योरिटीज वसूलने को लेकर अपने अधिकार लागू करने की कोशिशें कमजोर होती हैं। ऐसे लोग गलत तरीके से बताते हैं कि बैंक समेत वित्तीय संस्थानों को बकाया पैसा चुकाने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

इनसे जुड़े तो हो सकता है आर्थिक नुकसान

आरबीआई ने आगे कहा कि इस तरह की गतिविधियां वित्तीय संस्थानों की स्थिरता और डिपॉजिट करने वाले लोगों के इंटरेस्ट को नुकसान पहुंचाती हैं। बयान में कहा गया है कि यह भी ध्यान देने वाली बात है कि इस तरह के काम करने वाले संस्थानों के साथ जुड़ने का परिणाम सीधा आर्थिक नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ