RBI Governor Shaktikanta Das Hospitalised: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की तबीयत अचानक से खराब हो गई। उन्हें चेन्नई के बड़े अस्पताल में भर्ती किया गया है। खबरों की मानें तो शक्तिकांत दास के पेट में एसिडिटी की शिकायत थी, जिसके कारण उनकी हालत इतनी बिगड़ गई कि आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
क्यों बिगड़ी थी तबीयत
केंद्रीय बैंक के प्रवक्ता ने भी इस खबर की पुष्टि की है। उनका कहना है कि शक्तिकांत दास को एसिडिटी के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है। एसिडिटी की समस्या इतनी बढ़ गई थी कि उनकी हालत काफी गंभीर हो गई। अस्पताल में इलाज के बाद उनकी तबीयत में थोड़ा सुधार देखने को मिला है। खबरों की मानें तो 2-3 घंटे में उन्हें डिसचार्ज कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- 10 आतंकी, हाईप्रोफाइल लोकेशन और 4 दिनों की दहशत; 26/11 का वो खौफनाक मंजर, जब दहली मुंबई
अस्पताल के बयान का इंतजार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शक्तिकांत दास को अभी के लिए डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। वहीं उनकी सेहत से जुड़ी अन्य जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। वहीं अस्पताल की तरफ से भी शक्तिकांत दास की तबीयत से जुड़ा कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि आरबीआई गवर्नर को तमिलनाडु के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है।
कौन हैं शक्तिकांत दास?
1980 बैच के IAS ऑफिसर रहे शक्तिकांत दास तमिलनाडु कैडर के अफसर हैं। मोदी सरकार ने RBI के 25वें गवर्नर के रूप में उन्हें नियुक्त किया था। इससे पहले वो वर्ल्ड बैंक समेत कई बड़े संस्थानों में उच्च पद पर काम कर चुके हैं। बतौर IAS ऑफिसर वो आर्थिक मामलों में सचिव, राजस्व सचिव और उर्वरक सचिव रह चुके हैं। वहीं सेवानिवृत होने के बाद उन्हें केंद्रीय बैंक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
यह भी पढ़ें- Indian Railway: कोहरे के चलते आज नहीं चलेंगी 30 से ज्यादा ट्रेनें, देखिए पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
5 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
6 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
6 hrs agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
7 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
7 hrs agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
8 hrs agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
8 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
10 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
10 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines