भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही तनातनी के बीच, भारतीय सेना ने आतंकियों के 9 ठिकानों पर हमला किया। इस कार्रवाई में कम से कम 100 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने इन हमलों को नाकाम कर दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद भारत की ओर से पाकिस्तान के रावलपिंडी स्टेडियम पर हमला किया गया, जिसमें स्टेडियम के तबाह होने की खबर है।
सूत्रों के अनुसार, भारत ने रावलपिंडी स्टेडियम पर ड्रोन हमला किया, यह हमला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम के करीब हुआ जिससे स्टेडियम नष्ट हो गया। इस समय पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (PSL 2025) चल रही है और 8 मई को पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच मुकाबला होना था। भारत के हमले के बाद यह मैच रद्द कर दिया गया है। हमले के बाद माना जा रहा है कि अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) रावलपिंडी में होने वाले अन्य मैचों को कराची स्थानांतरित कर सकता है।
रावलपिंडी का वीडियो वायरल
इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कह रहा है कि यहां पर धमाका हुआ है, पंजाब पुलिस यहां खड़ी है। ये इतने नालायक और जाहिल आदमी हैं कि कह रहे हैं कि ये हमला नहीं बल्कि आसमानी बिजली गिरी है। इन्हें शर्म नहीं आती है, झूठ बोलते हुए। आज सुबह ही ड्रोन से हमला हुआ है।
यहां देखें वीडियो
इटली के उप प्रधानमंत्री ने की विदेश मंत्री से बात
भारत -पाकिस्तान तनाव के बीच कई देशों के नेता और अधिकारी भारत से संपर्क कर रहे हैं। इसी बीच इटली के प्रधानमंत्री ने से विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बातचीत की है। दोनों स्थिति पर चर्चा की है।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
2 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
3 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
4 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
7 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
7 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
8 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
8 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
9 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
9 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines