BJP On Rahul Gandhi: राहुल गांधी के प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ देर बाद भाजपा ने कांग्रेस नेता पर जमकर पलटवार किया। शनिवार को पटना में भाजपा के सीनियर नेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि झूठ बोलना और बेबुनियाद आरोप लगाना राहुल गांधी का स्वभाव है।
पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी को 2019 में उनके भाषण की सजा मिली है। आज उन्होंने कहा कि मैं सोच समझकर बोलता हूं, यानी 2019 में राहुल गांधी ने जो भी कहा, सोच समझकर बोला। रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने जानबूझकर पिछड़ी जातियों का अपमान किया है।
रवि शंकर प्रसाद बोले- फोन में पेगासस का झूठा आरोप लगाया था
रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने शिकायत की थी कि उनके फोन में पेगासस है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जिस-जिस को लग रहा है कि उनके फोन में पेगासस है, वे जांच करा लें। सुप्रीम कोर्ट के कहे जाने पर वह अपने फोन की ‘चेकिंग’ कराने नहीं गए, वे क्यों नहीं गए?
भाजपा नेता बोले- राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिर झूठ बोला
रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि किसी को भी आलोचना करने का अधिकार है, लेकिन अपमान करने का नहीं। राहुल गांधी ने स्वेच्छा से पिछड़ी जातियों का अपमान किया। रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने फिर झूठ बोला कि उन्होंने लंदन में कुछ नहीं कहा। लंदन में उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र कमजोर हो गया है और यूरोपीय देश इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। झूठ बोलना राहुल गांधी का स्वभाव बन गया है।
‘बीजेपी कभी किसी का बचाव नहीं करती, अडानी का भी नहीं’: रवि शंकर प्रसाद
रवि शंकर प्रसाद ने कहा, “बीजेपी कभी किसी का बचाव नहीं करती, यहां तक कि अडानी का भी नहीं। यूपीए के शासन में अडानी ने कई सौदे किए हैं। तो क्या इसका मतलब कांग्रेस उसका हिस्सा है?” उन्होंने कहा कि कांग्रेस और कुछ नहीं बल्कि कट, भ्रष्टाचार और कमीशन की पार्टी है। इस पार्टी के नेताओं को भारत की विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले शक्तिशाली नेता, जिनके नेतृत्व ने भारत को दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया है, पीएम मोदी के बारे में निराधार टिप्पणी करते हुए शर्म आनी चाहिए।
पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन ईमानदारी की खुली किताब है, एक धब्बा नहीं है, 9 साल से भारत के प्रधानमंत्री हैं और देश आगे बढ़ रहा है। राहुल गांधी को शर्म नहीं आती है करप्शन की बात करते हुए, राहुल गांधी भ्रष्टाचार के मामले में बेल पर हैं।
बता दें कि राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि उन्हें लोकसभा से स्थायी रूप से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कृपया समझें कि मुझे अयोग्य क्यों ठहराया गया है। मुझे अयोग्य घोषित किया गया है क्योंकि अडानी पर मेरे अगले भाषण से पीएम नरेंद्र मोदी डरे हुए हैं। मैंने इसे उनकी आंखों में देखा है।
संबंधित खबरें
'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
1 hr ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
1 hr agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
2 hrs agoLIVE: दिल्ली के चाणक्यपुरी में महिला से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास
4 hrs agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
4 hrs agoRBI ने बढ़ाया रेपो रेट, जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में आज फिर INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन
5 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
12 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
12 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines