Ravi Shankar Prasad on Ambedkar Controversy: संसद का शीतकालीन सत्र खत्म हुए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन बाबा साहेब अंबेडकर को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष सत्ताधारी दल पर गंभीर आरोप लगा रहा है। वहीं अब केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने भी विपक्ष पर तगड़ा पलटवार किया है।
केंद्रीय मंत्री ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस
रवि शंकर प्रसाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस देशभर में अंबेडकर जी को लेकर नाटक कर रही है। कांग्रेस ने खुद अंबेडकर जी को 2 बार पद से हटाया। उन्हें कानून मंत्री के पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया। कांग्रेस ने उन्हें भारत रत्न नहीं दिया और उनका एक भी स्मारक नहीं बनने दिया। वही कांग्रेस आज उनके नाम का इस्तेमाल कर रही है। ये कांग्रेस का दोगलापन दिखाता है।
यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार ने लगाया रोजगार मेला, PM Modi ने 71,000 युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र
बाबा साहेब की स्टेटमेंट का किया जिक्र
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि अंबेडकर जी इस्तीफा देने के बाद सदन में बोलना चाहते थे, लेकिन उन्हें बोलने तक नहीं दिया गया। आखिर में उन्होंने स्टेटमेंट रिलीज की, जिसमें लिखा था कि हिंदू कोड बिल को गंभीरता से नहीं लिया गया। किसी भी संसदीय कमेटी में मुझे शामिल नहीं किया गया। शेड्यूल कास्ट को कोई भी सेफगार्ड नहीं मिला। नेहरू जी सर्फ मुस्लिम की सुरक्षा पर चुप्पी तोड़ते थे।
क्या है पूरा विवाद?
बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब अंबेडकर के नाम का जिक्र किया था। अमित शाह ने कहा था कि जो हमेशा अंबेडकर, अंबेडकर कहते रहते हैं, इतना उन्होंने भगवान का नाम लिया होता तो 7 जन्मों के लिए स्वर्ग मिल गया होता। विपक्ष ने इसे बाबा साहेब का अपमान बताते हुए सत्तापक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सदन से लेकर संसद परिसर में विपक्ष ने जमकर हंगामा मचाया। वहीं अब संसद सत्र खत्म होने के बाद भी अंबेडकर विवाद लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।
यह भी पढ़ें- ‘बिहार में होगा बड़ा खेला…’ RJD ने दिया बड़ा संकेत; क्या नीतीश छोड़ेंगे NDA का साथ?
संबंधित खबरें
कर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
25 mins agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
1 hr ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
1 hr agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
3 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
3 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
4 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
5 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines