Narayan Murthy Statement On Ratan Tata : टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार की रात को 86 साल की आयु में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से भारतीय उद्योग जगत के एक युग का अंत हो गया। इंफोसिस के को-फाउंडर एनआर नारायण मूर्ति भी उनका सम्मान करते थे। बिजनेस में दोनों एक दूसरे प्रतिद्वंद्वी हैं। इसके बाद भी इंडियन कॉर्पोरेट जगत में उनका रिश्ता आपसी सम्मान का प्रतीक बन गया।
एनआर नारायण मूर्ति ने पर्सनल और प्रोफेशनल स्थितियों में रतन टाटा के व्यवहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी असहमति में सहमति होती थी। चाहे वह किसी प्रशंसक किशोर से बात कर रहे हों या किसी बहुत सम्मानित सीनियर बिजनेसमैन से, उनकी ईमानदारी, नॉलेज, देशभक्ति और उनका शिष्टाचार सहजता से झलकता था।
यह भी पढ़ें : रतन टाटा के निधन पर Dog ने सुबह से कुछ नहीं खाया, ‘गोवा’ ने भी दी श्रद्धांजलि
निमंत्रण पाकर चौंक गए थे रतन टाटा
मूर्ति ने रतन टाटा से जुड़े एक किस्से को याद करते हुए कहा कि उन्होंने साल 2004 में इंफोसिस कैंपस में जमशेदजी टाटा कक्ष का उद्घाटन करने के लिए रतन टाटा को आमंत्रित किया था। शुरुआत में रतन टाटा निमंत्रण पाकर से आश्चर्यचकित हुए, लेकिन बाद में उन्होंने टाटा ग्रुप के संस्थापक जमशेदजी टाटा की विरासत का सम्मान करने के महत्व को पहचानते हुए सहमति व्यक्त की। इंफोसिस के को-फाउंडर ने इस घटना को याद करते हुए बताया कि रतन टाटा ने उनसे पूछा कि उन्होंने इंफोसिस के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी को कैंपस में क्यों आमंत्रित किया?
यह भी पढ़ें : कौन हैं ली ह्सियन लूंग? 7 चुनिंदा हस्तियों में शामिल, जिन्हें रतन टाटा करते थे फॉलो
मूर्ति ने रतन टाटा के सवाल का दिया ये जवाब
इस पर नारायण मूर्ति ने रतन टाटा से कहा कि जमशेदजी टाटा ने व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता को पार कर लिया था। वह सबसे पहले एक महान देशभक्त थे। उनका मानना था कि जमशेदजी की विरासत का सम्मान करने के लिए रतन टाटा आदर्श व्यक्ति थे। इसके लिए रतन टाटा को 2008 में भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।
संबंधित खबरें
'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
2 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
2 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
2 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
4 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
5 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
7 hrs agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
7 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
15 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
17 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines